Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

गटई कामगार व चर्मकारों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में मनपा के सामने दिवाली पर भूखहड़ताल 

ठाणे [ युनिस खान ] समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत गटई स्टालों को जब्त करने और चमड़ाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में गटई कामगार नेता राजाभाऊ चव्हाण दिवाली के दिन मनपा मुख्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मनपा गटई कामगारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जिससे उनकी रोजी रोटी प्रभावित हो गयी है।
उन्होंने कहा है कि उथलसर व नौपाड़ा प्रभाग समिति के अंतर्गत कई गटई स्टॉल पिछले कुछ दिनों में सीज किए गए हैं।  भले ही गटई के स्टॉल धारकों ने स्टॉल वापस करने के लिए जुर्माना अदा किया हो, लेकिन स्टॉल उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण चर्मकार बंधुओं की दिवाली पर अंधेरा छा गया है।  राजाभाऊ चव्हाण ने कहा कि वह भूख हड़ताल कर रहे है क्योंकि सभी स्तरों पर मनपा आयुक्त से पत्राचार के बाद भी स्टालों को वापस नहीं किया जा रहा था।
इस बीच, चव्हाण ने कहा कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है क्योंकि इस मुद्दे को महासभा के एजेंडे में नहीं लिया जा रहा था। बावजूद इसके कि उनका स्टॉल प्रभावित होने के बाद लगातार चार साल तक स्थानांतरित करने के लिए प्रयास किया गया।

संबंधित पोस्ट

मनपा आयुक्त के दौरे से सफाई कर्मी व ठेकेदार अपने कार्य में हुए सक्रीय

Aman Samachar

सभी दुकानों को प्रतिदिन चार घंटा खोलने की अनुमति देने की भाजपा ने की जिलाधाकारी से मांग

Aman Samachar

उल्हासनगर भाजपा के 21 नगर सेवकों समेत 114 लोग राकांपा में शामिल

Aman Samachar

अमृता विश्व विद्यापीठम के स्मार्ट ग्रिड्स से उत्पन्न नाविन्यपूर्ण ऊर्जा से रौशन हुए 13 गांव

Aman Samachar

उत्कृष्ट कार्य के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं को बाबा रामदेव ने किया सम्मानित

Aman Samachar

व्यापारी व नागरिक कचरा फेकने के लिए ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग करें – प्रतिभा पाटिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!