Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आपत्ती व्यवस्थापन के नागरी संरक्षण शिबिर में युवाओं को दिया प्रशिक्षण

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी कल्याण मार्ग टेमघर स्थित प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान स्वयंम सिद्धि डिग्री रात्रि महाविद्यालय में देश के युवा युवती को प्रोत्साहित करने और सामाजिक हित के लिए संरक्षण दल द्वारा 5 दिवसीय नागरी  संरक्षण शिबिर का आयोजन किया गया. शिविर में कई विद्यार्थियों ने सहभागी कर मुफ्त में प्रशिक्षण लिया.
         गौरतलब हो कि महाराष्ट्र शासन गृह विभाग नागरी संरक्षण दल नवी मुंबई समूह एवम ठाणे अंतर्गत उपनियंत्रण नागरिक संरक्षण दल नवी मुंबई समूह ठाणे प्रमुख विजय जाधव के मार्गदर्शन मे स्वयंम सिद्धी डिग्री रात्रि महाविद्यालय भिवंडी में 18 जुलाई से 22 जुलाई तक 5 दिवसीय आपत्ती व्यवस्थापन नागरी संरक्षण का मूलभूत प्रशिक्षण आयोजित किया गया.  प्रशिक्षण शिविर में भिवंडी सहित ठाणे जिला के 82 स्वंयसेवक व महाविद्यालयीन युवा युवती उपस्थित थे.
         प्रशिक्षण शिबीर मे प्रथमोपचार,अग्निशमन,नागरी संरक्षण संघटना व कार्य विमोचन पद्धती,डोर व गाठ, कृत्रिम श्वसन पद्धती जैसे कई विषयो के बारे मे प्रशिक्षित किया गया. प्रशिक्षण के अंतिम दिवस संरक्षण दल के सहायक उपनियंत्रक अतुल जगताप ने सभी युवा युवतियों की लिखित व प्रात्यक्षिक परीक्षा ली.  5 दिवसीय शिबिर मे प्रमुख अतिथि स्वयंम सिद्धी रात्रि डिग्री महावद्यालय के प्राचार्य मेजर डॉ.गोरखनाथ शिखरे,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रशांत जाधव उपस्थित थे.शिविर में प्रशिक्षक सहायक उपनिरीक्षक अतुल जगताप (नागरिक संरक्षण नवी मुंबई समूह) ने उपस्थित सभी युवा युवतियों को मौलिक व उद्बोधक मार्गदर्शन किया और साथ ही सामाजिक संरक्षण की शपथ भी दिलाई. प्रशिक्षण शिबिर को सफल बनाने हेतू विभागीय क्षेत्र रक्षक अजित कारभारी, स्वयसेवक अंजली शर्मा व  अरविंद जैसवार का विशेष योगदान हासिल हुआ.

संबंधित पोस्ट

पंचायत राज अभियान 2025′ के तहत ठाणे जिला परिषद को राज्य स्तरीय सम्मान

Aman Samachar

महंगाई,बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने किया जोरदार आंदोलन

Aman Samachar

एसटीपी टैंक में गिरने से 23 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु 

Aman Samachar

भारी बारिश के दौरान बचाव व राहत के लिए ठाणे मनपा प्रशासन तैयार

Aman Samachar

आदित्य बिर्ला एड्युकेशन ट्रस्ट ने किया ‘उजास’ का लाँच

Aman Samachar

निर्देशक हंसराज लोहरा ने वेब सीरीज “जूनियर जासूस” का फर्स्ट लुक किया जारी,जून में होगी शूटिंग

Aman Samachar
error: Content is protected !!