Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रेनो क्विड ने एक और उपलब्धि हासिल की ,भारत में 4,00,000 वाहनों की बिक्री के आंकड़े को पार किया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] विगत 10 वर्षों से भारत में अपने कारोबार का संचालन करने वाले रेनो ने आज देहरादून, उत्तराखंड में अपने 4,00,000वें ग्राहक को बिल्कुल नए एवं आकर्षक, बेहद इनोवेटिव और किफायती गेम-चेंजर रेनो क्विड की चाबियां सौंपीं। इस उपलब्धि के साथ, रेनो क्विड ने भारत में 4 लाख कारों की बिक्री का कीर्तिमान स्थापित किया है, जो भारत में छोटी कारों के सेगमेंट में बड़े पैमाने पर बदलाव लाने वाला वाहन साबित हुआ है।

रेनो क्विड 0.8L और 1.0L SCe पावरट्रेन, दोनों श्रेणियों में मैनुअल और AMT विकल्पों के साथ RXE, RXL, RXT और क्लाइंबर वेरिएंट सहित 9 ट्रिम्स में उपलब्ध है, जिसने पूरे देश में रेनो ब्रांड के विकास में बेहद अहम भूमिका निभाई है। रेनो क्विड का डिजाइन SUV से प्रेरित है, जो इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ 20.32 cm के टचस्क्रीन मीडियानैव (MediaNav) इवोल्यूशन, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले, फ्लोर कंसोल पर व्यवस्थित AMT डायल जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है, जो ड्राइविंग को बेहद आसान बना देते हैं।

रेनो अपने बेमिसाल प्रोडक्ट इनोवेशन के साथ क्विड की सफलता को निरंतर आगे बढ़ाने के अपने वादे पर पूरी तरह खरा उतरा है। रेनो इंडिया ने अपनी 10वीं वर्षगांठ समारोह के एक हिस्से के रूप में, हाल ही में बिल्कुल नए क्विड MY21 को लॉन्च किया है। MY21 कारों की रेंज भारत में लागू सभी सुरक्षा नियमों का अनुपालन करती है, और इस वाहन के सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दो फ्रंट-एयरबैग्स की सुरक्षा उपलब्ध है। कार की ख़ूबसूरती में चार चांद लगाते हुए, नया क्विड MY21 क्लाइंबर एडिशन ब्लैक रूफ के साथ व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन में डुअल-टोन एक्सटीरियर में भी उपलब्ध हैं, साथ ही इसमें इलेक्ट्रिक ORVM और डे एंड नाइट IRVM जैसे नए फीचर्स भी शामिल हैं। इसके अलावा, सामने वाली सीट पर ड्राइवर की तरफ पायरोटेक और प्रीटेंशनर की सुविधाएं भी मौजूद हैं, जो वाहन की सुरक्षा को कई गुना बढ़ा देते हैं।

रेनो क्विड को खास तौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन और विकसित किया गया है, जो गुणवत्ता एवं प्रदर्शन के संदर्भ में विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप है। यह वाहन ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम की अवधारणा का दृढ़ता से अनुसरण करता है, जो भारतीय विशेषज्ञता और कौशल की मदद से देश और दुनिया के लिए विश्व स्तरीय उत्पादों के निर्माण के लिए शुरू की गई मुहिम है।

भारत में विगत एक दशक से अपने कारोबार का संचालन करते हुए रेनो ने काफी प्रगति की है, जिसमें भारत में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विनिर्माण इकाई, एक विश्व-स्तरीय प्रौद्योगिकी केंद्र, तथा लॉजिस्टिक्स एवं डिजाइन केंद्र की स्थापना शामिल है। भारत में वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के विस्तार की रणनीति के साथ, रेनो देश में अपने नेटवर्क के दायरे को बड़े पैमाने पर बढ़ा रहा है। वर्तमान में, पूरे देश में रेनो इंडिया के 250 से अधिक वर्कशॉप ऑन व्हील के साथ-साथ 500 से ज्यादा सेल्स और 530 सर्विस टचप्वाइंट मौजूद हैं।

संबंधित पोस्ट

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आन्दोलन करना होगा , आन्दोलन से ही युवा नेता तैयार होते हैं  – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

  महिला बीड़ी कामगारों के जीवन और सीओटीपीए में संशोधन से पड़ने वाले प्रभाव पर पुस्तक का विमोचन 

Aman Samachar

रविवार से संयुक्त किसान नेताओं के एक मंच पर भूख हड़ताल से भड़क सकता है आन्दोलन 

Aman Samachar

10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन की सुविधा शुरू

Aman Samachar

आन लाईन प्रमाणपत्र सेवा शीघ्र शुरू न होने पर अधिकारीयों के मुंह पर कालिख पोतने की राकांपा ने दी चेतावनी

Aman Samachar

हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू टोल फ्री व वाट्सअप नंबर बंद

Aman Samachar
error: Content is protected !!