Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आन लाईन प्रमाणपत्र सेवा शीघ्र शुरू न होने पर अधिकारीयों के मुंह पर कालिख पोतने की राकांपा ने दी चेतावनी

ठाणे [ युनिस खान ] इंटरनेट बंद होने से मुंब्रा प्रभाग समिति में जन्म , मृत्यु  विवाह प्रमाणपत्र की आन लाईन सेवा ठप्प है। कार्यालय में मनमानी  कामकाज पर सवाल उठाते हुए मनपा न विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान ने तत्काल सेवा शुरू करने की मांग किया है।  इसके साथ  उन्होंने तत्काल आन लाईन सेवा शुरू न करने पर संबंधित अधिकारीयों के मुंह पर कालिख पोतने की चेतावनी दिया है।

                    उन्होंने कहा है कि एक महिला प्रमाणपत्र के लिए कई दिनों से प्रभाग समिति कार्यालय का चक्कर लगा रही है। करीब 1500 रूपये खर्च करने वाली महिला को इंटरनेट बंद होने का कारण बताकार उसे लौटा दिया जाता रहा।   इसकी जानकारी मिलने  पर विरोधी पक्षनेता पठान तत्काल प्रभाग समिति कार्यालय में पहुंचकर जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि इंटरनेट बंद होने से आल लाईन प्रमाणपत्र सेवा बंद है। पठान ने अधिकारीयों की क्लास  लेते हुए कहा कि आन लाईन सेवा का क्या उपयोग है जब इंटरनेट सेवा बंद है। इंटरनेट सेवा दुरुस्त करने के लिए अधिकारी उदासीन हैं जिससे    नागरिकों को दलालों की मदद से प्रमाणपत्र लेना पड़ रहा है। उन्होंने आशंका व्यक्त किया कि कहीं कहीं दलालों को लाभ पहुंचाने के लिए इंटरनेट सेवा को ठीक नहीं कराया जा रहा है।  पठान ने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए प्रभाग समिति कार्यालय में आन लाईन प्रमाणपत्र सेवा शुरू कराई गयी थी।  जब नागरिकों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है तो अधिकारी कर्मचारी क्या कर रहे हैं। पठान ने  इंटरनेट सेवा दुरुस्त कर तत्काल प्रमाणपत्र सेवा शुरू कराया जाय।  यदि शीघ्र सेवा शुरू नहीं हुई तो संबंधित अधिकारीयों के मुंह पर राकांपा   कार्यकर्ता कालिख पोतने का काम करेंगे।  इस आशय की चेतावनी मनपा में विरोधी पक्षनेता पठान ने दिया है।

संबंधित पोस्ट

पल्लाडियन पार्टनर्स की महत्वाकांक्षी विस्तार योजनाएँ, भारत में 30 नए शहरों पर फोकस

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बॉब वर्ल्ड गोल्ड किया लॉन्च 

Aman Samachar

लायंसगेट प्ले ने ‘हिकप्स एंड हुकअप्स’ सीज़न 2 किया घोषित; लारा दत्ता व प्रतीक बब्बर निभाएंगे मुख्य भूमिका

Aman Samachar

मुआवजा फर्जीवाड़ा में मास्टमाइंड नायब तहसीलदार फरार, अब तक 17 गिरफ्तार

Aman Samachar

भिवंडी में देह व्यापार से जुड़ी महिलाओं के बच्चों के लिए शुरू आश्रय केंद्र

Aman Samachar

भिवंडी के रईस हाई स्कूल में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जनजागरण

Aman Samachar
error: Content is protected !!