Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे व पालघर जिले के लोक न्यायालय में10 हजार 658 मामलों का समझौता आधार पर निपटारा 

ठाणे [ युनिस खान ]  जिला सत्र न्यायालय समेत ठाणे और पालघर जिले के सभी तालुका न्यायालयों, परिवार, श्रम और सहकारिता न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक न्यायलय का आयोजन किया गया।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मंगेश देशपांडे ने बताया कि कुल 10 हजार 658 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें 7269 लंबित एवं 3389 पूर्व-दाखिल किये गये मामले शामिल है।
राष्ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण व महाराष्ट्र राज्य विधि सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ठाणे जिला विधि सेवा प्राधिकरण एवं  जिला व सत्र न्यायालय में लंबित एवं विवादित प्रकरणों के समझौते के आधार पर निपटारे के राष्ट्रीय लोक न्यायालय का आयोजन किया जाता है।
इस लोक न्यायालय में कुल 52 करोड़ 46 लाख 5 हजार 641 रुपये की राशि के मामलों का सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटारा किया गया।  इसमें लंबित प्रकरणों में कुल 44 करोड़ 11 लाख 6 हजार 963 रुपये तथा पूर्व दर्ज प्रकरणों में कुल 8 करोड़ 34 लाख 98 हजार 678 रुपये शामिल हैं।
मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजे के कुल 255 मामलों का निपटारा किया गया। जिसके परिणामस्वरूप, पीड़ितों को 16 करोड़ 70 लाख 19 हजार 78 रुपये का मुआवजा स्वीकृत किया गया।  इन प्रकरणों में से कुल 188 प्रकरणों का ठाणे मुख्यालय में निराकरण कर पीड़ितों को 12 करोड़ 31 लाख 32 हजार 78 रूपये पीड़ितों को दिलाने के लिए मंजूर किये गए। इसी तरह यातायात विभाग के 23 इ चालान में कुल 33 हजार 400 रूपये की वसूली की गयी।

संबंधित पोस्ट

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने प्रेसिडेंट इस्टेट में पीएनबी की पुनर्निर्मित शाखा का किया उद्घाटन 

Aman Samachar

शील मुंब्रा कलवा क्षेत्र में पुराने बिजली मीटरों को चरणबद्ध तरीके से बदलेगी टोरेंट पावर

Aman Samachar

मोटोरोला ने दुनिया के पहले ट्रू कलर कैमरा और डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया अपना एज 50 प्रो फोन

Aman Samachar

होंडा अमेज़ ने कुल 5 लाख कारें बेचने की उपलब्धि हासिल की 

Aman Samachar

साइंस इन एक्शन’ के माध्यम से छात्रों के लिए जागरूकता अभियान

Aman Samachar

पीएनबी ने महिला केंद्रित स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी की शुरूआत कर मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Aman Samachar
error: Content is protected !!