Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने प्रेसिडेंट इस्टेट में पीएनबी की पुनर्निर्मित शाखा का किया उद्घाटन 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक, देश का सार्वजनिक क्षेत्र का अग्रणी बैंक ने राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित अपनी प्रेसिडेंट इस्टेट शाखा का पुनर्निर्माण किया| इस पुनर्निर्मित शाखा का उद्घाटन भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया।इस अवसर पर केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन विशेष रूप से उपस्थित थी|

  इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड, डीएफएस सचिव श्री विवेक जोशी, संयुक्त सचिव डीएफएस व पीएनबी के नामित निदेशक श्री पंकज शर्मा और पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, “मुझे पंजाब नैशनल बैंक की प्रेसिडेंट एस्टेट शाखा जिसका एक समृद्ध इतिहास रहा है, के पुनर्निर्मित भवन का उद्घाटन करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मुझे आशा है कि यह शाखा लोगों की बैंकिंग आवश्यकताओं को भलीभांति पूरा करेगी। मैं इस शाखा के सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।”

          पीएनबी, सर्वश्रेष्ठ बैंकिंग सेवा की डिलीवरी, इंफ्रास्ट्रक्चर और देश भर में 10000 से अधिक शाखाओं के सुदृढ़ नेटवर्क के साथ विशेष रूप से तैयार वित्तीय उत्पादों व सेवाओं के माध्यम से देश भर के 18 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सुगम ग्राहक सेवा प्रदान करना सुनिश्चित करता है।

संबंधित पोस्ट

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को आईएसओ 9001:2015 री-सर्टिफिकेशन मिला

Aman Samachar

नवाब मलिक को मंत्री पद से हटाने की मांग को लेकर भाजपा ने किया जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन 

Aman Samachar

आन्दोलन के बाद मुंब्रा कौसा के सीसीटीवी कैमरों को मनपा ने कराया दुरुस्त

Aman Samachar

एसटी के बेड़े में शामिल होंगी पांच हजार इलेक्ट्रिक और दो हजार डीजल बसें

Aman Samachar

प्लेसमेंट कंपनी के कर्मचारी की वेतन मांगने 6 लड़कियों ने की पिटाई  , पुलिस में मामला दर्ज 

Aman Samachar

मिशलिन ने भारत में फ्युल की सबसे ज्‍यादा बचत करने वाले कॉमर्शियल व्‍हीकल टायर लांच किए 

Aman Samachar
error: Content is protected !!