Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शील मुंब्रा कलवा क्षेत्र में पुराने बिजली मीटरों को चरणबद्ध तरीके से बदलेगी टोरेंट पावर

 ठाणे [ युनिस खान ] टोरेंट पावर लिमिटेड (टीपीएल) 01 मार्च 2020 से शील मुंब्रा कलवा (एसएमके) क्षेत्र में एमएसईडीसीएल की फ्रेंचाइजी के रूप में कार्य कर रहा है। कंपनी एमएसईडीसीएल / एमईआरसी द्वारा निर्धारित सभी दिशानिर्देशों / विनियमों / विद्युत अधिनियम 2003 का सख्ती से पालन करती है। जब टीपीएल ने एमएसईडीसीएल से कार्यभार संभाला तो एसएमके में विद्युत नेटवर्क खराब स्थिति में था। सबसे बड़ी चिंताओं में से एक पुराने बिजली मीटर थे, जिनमें से अधिकांश काफी पुराने थे और इसलिए उनमें खामियां थीं।
            टीपीएल पहले दिन से ही व्यवस्थित नेटवर्क सुधार पर काम कर रहा है, जिसमें पुराने और खराब बिजली मीटरों को बदलना भी शामिल है। ये पुराने मीटर या तो इलेक्ट्रोमैकेनिकल मीटर हैं, या फिर इलेक्ट्रॉनिक मीटर जो त्रुटिपूर्ण पाए गए। उक्त पुराने मीटरों में से अधिकांश अब अप्रचलित हैं और उनकी सटीकता एक बड़ी चिंता का विषय है। ऐसे मीटर में बिजली की खपत असामान्य दर्ज हो सकती है, जिसका सीधा प्रभाव उपभोक्ता की बिलिंग पर पड़ता हैं।
         केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विनियम, 2006 (“सीईए विनियम”), धारा 4 (2) और धारा 18 (2) के अनुसार, प्रत्येक बिजली वितरण कंपनी को यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ता परिसर में स्थापित मीटर सटीक हैं, और आवश्यक विनिर्देशों और नवीनतम प्रौद्योगिकी के अनुसार हैं। विनियमों का अनुपालन जिनमे नहीं पाया जाता, ऐसे मीटरों को कंपनी द्वारा स्वयं, या उपभोक्ता के अनुरोध पर, समय-समय पर बदला जाना जरूरी है।  तदनुसार, बिलिंग की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए, टीपीएल ने एसएमके क्षेत्र में स्थापित पुराने मीटरों को चरणबद्ध तरीके से बदलने की योजना बनाई है। क्षेत्र में अभी भी करीब 20000 पुराने मीटर हैं।
         टीपीएल द्वारा स्थापित किए जा रहे मीटर सर्वत्र प्रचलित, उन्नत मीटर हैं, जो एमएसईडीसीएल / सीईआरसी विनिर्देशों पर आधारित हैं और उपभोक्ताओं के परिसर में स्थापित होने से पहले सटीकता के लिए एनएबीएल प्रमाणित प्रयोगशाला में परीक्षण किए जाते हैं। इसके अलावा, ये उन्नत मीटर किसी भी समय पिछले 3 महीने के उपयोग रिकॉर्ड को स्टोर करते हैं, और बिलिंग शिकायत के मामले में उपभोक्ता को अपने दैनिक बिजली के उपयोग की समीक्षा में मदद करते हैं।
       सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने के अपने प्रयास में, टीपीएल चरणबद्ध तरीके से इन पुराने मीटरों की जगह नए मीटर स्थापित करेगा। उपभोक्ताओं को ध्यान देना चाहिए कि मीटर बदलने के लिए कोई शुल्क नहीं है। साथ ही, टीपीएल मीटर वायरिंग को भी मुफ्त में सुधारता है, और सुनिश्चित करता है कि पूरा बिजली सेट-अप सुरक्षित रूप से स्थापित है। यह मानसून के दौरान किसी भी विद्युत दुर्घटना से बचने में भी मदद करेगा।
        टीपीएल ने पुराने मीटर वाले उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे भी निकटतम टीपीएल कस्टमर केयर सेंटर में पुराने मीटर बदलने का आवेदन दे सकते हैं, और टीपीएल प्राथमिकता पर उनके पुराने मीटरों को बदल कर देगा ।

संबंधित पोस्ट

2021-22 की तिमाही दो के  (Q-2) कमिंस इंडिया लिमिटेड के परिणाम

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जीता ग्लोबल रिटेल बैंकिंग इनोवेशन अवार्ड, 2023

Aman Samachar

कोरोना के नए वेरियंट को महाराष्ट्र से दूर रखने के लिए प्रशासन सतर्क – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

मेडिका में एक सफल शल्य चिकित्सा उपचार से एक मरीज़ की आवाज़ लौटाई 

Aman Samachar

कांग्रेस छोड़कर आरिफ आजमी बने एनसीपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश संगठन सचिव

Aman Samachar

मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने पूर्वी भारत में जीरो-कंट्रास्ट रोटाब्लेशन एंजियोप्लास्टी की शुरुआत की

Aman Samachar
error: Content is protected !!