Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राज ठाकरे ने किया भिवंडी मनसे मध्यवर्ती कार्यालय का उद्घाटन

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी शहर स्थित अशोक नगर में मनसे  मध्यवर्ती कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के हाथों किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ठाणे पालघर जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव, अभिजीत पानसे, भिवंडी शहर अध्यक्ष मनोज गुलवी, प्रदेश उपाध्यक्ष डीके म्हात्रे, मनसे विद्यार्थी सेना अध्यक्ष संतोष सालवी, परेश चौधरी ,वनिता शिंदे सहित भारी संख्या में मनसे पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मनसे शहर अध्यक्ष मनोज गुलवी ने कहा कि पार्टी प्रमुख राज ठाकरे का भिवंडी में आगमन होने से कार्यकर्ताओं में भारी जोश भर गया है, जिसके कारण आने वाले भिवंडी मनपा चुनाव में मनसे ही सत्ता स्थापित करेगी।

संबंधित पोस्ट

1971 के भारत पाक युद्ध में वीरता का प्रतीक वैजंता युद्धक टैंक को माजीवाडा जंक्शन पर लगाने की मांग

Aman Samachar

ऑटो रिक्शा चालकों को डेढ़ हजार की आर्थिक सहायता के लिए निशुल्क मार्गदर्शन शिबिर

Aman Samachar

अमृता विश्वविद्यापीठम,टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग्स,२०२२ में विश्व में पचासवें स्थान पर 

Aman Samachar

न्युवोको विस्टास ने पटना में लॉन्च किया अपना दूसरा रेडी-मिक्स प्लांट

Aman Samachar

मनपा की प्रत्यक्ष महासभा आयोजित करने की मांग को लेकर विरोधी पक्षनेता ने मुंबई उच्च न्यायालय में दायर की याचिका

Aman Samachar

रवि सिंह भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र के सचिव नियुक्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!