Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

13 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

भिवंडी [ युनिस खान ] शराब के नशे में 13 वर्षीय बच्ची का विनयभंग करने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने उक्त नाबालिग बच्ची को अपने मकान में बंद कर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
          मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रमेश राजेश्यान कोंडा (36) जिस इमारत में रहता है उसी इमारत की रहने वाले पीड़ित बच्ची दोपहर में बाहर बर्तन धो रही थी। आरोपी कोंडा ने उसे बहला फुसला कर अपने घर में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकते करने लगा। जिसका विरोध करने पर बच्ची को अपने कमरें में बंदकर उसका गला दबाने का प्रयास किया। जिसकी रोने की आवाज सुन कर उसके परिजनों ने उसका दरवाजा खुलवाया। मौका देखकर आरोपी पीछे के दरवाजे से फरार हो गया। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत शहर पुलिस थाने में दर्ज करा दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कोंडा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भादंवि की धारा  354, 354 ब, 509, 342, 323, 506 सहित पोस्को कलम 8, 12 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को आज मंगलवार को न्यायालय में पेश करने पर  न्यायालय ने 28 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक बारेला कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

बगैर स्वैब लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट बनाने वाले कोविड सेंटर के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Aman Samachar

भिवंडी में टीकाकरण न कराने वाले तीसरी लहर में 75 प्रतिशत लोग हुए कोरोना संक्रमित

Aman Samachar

मनपा की पांच विशेष समितियों के नवनिर्वाचित सभापतियों में चार महिलाऐं 

Aman Samachar

नराधम बाप ने बेटी पर शारीरिक अत्याचार के बाद की हत्या

Aman Samachar

पीएनबी ने दृष्टिबाधित ग्राहकों के लिए पेश किया ब्रेल डेबिट कार्ड अन्त: दृष्टि

Aman Samachar

हिन्दी फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने आदित्य धर के साथ रचाया विवाह , विवाह में 18 लोग हुए शामिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!