Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा वरिष्ठ कार्यपालकों के लिए हिंदी संगोष्ठी

मुंबई [ युनिस खान ]  सार्वजनिक क्षेत्र में देश के प्रमुख बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), प्रधान कार्यालय, द्वारका में वरिष्ठ कार्यपालकों के लिए हिंदी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त संगोष्ठी वैश्विक भाषा के रूप में हिंदी की भूमिका व उच्च अधिकारियों के लिए उपयोगी हिंदी ई-टूल्स” के विषय पर आयोजित की गई। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा, पूर्व क्षेत्रीय निदेशक, केन्द्रीय हिंदी संस्थान उपस्थित रहे। संगोष्ठी में प्रधान कार्यालय, द्वारका के समस्त मुख्य महाप्रबंधकों व महाप्रबंधकों  द्वारा सहभागिता की गई।

        उक्त संगोष्ठी के स्वागत सत्र की शुरुआत श्रीमती मनीषा शर्मा, सहायक महाप्रबंधक, राजभाषा विभाग के संबोधन से हुई, उसके पश्चात श्री देवार्चन साहू, महाप्रबंधक (राजभाषा) ने अपने संबोधन में विश्व हिंदी दिवस के आयोजन के इतिहास पर प्रकाश डाला, साथ ही राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार पर भी चर्चा की। इसके बाद श्री सुरेश कुमार राणा, मुख्य महाप्रबंधक (मा.सं.वि.) ने विश्व हिंदी दिवस पर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जारी संदेश को पढ़ा तथा उसकी मुख्य बातों से अवगत कराया।

      संगोष्ठी के अगले सत्र में हिंदी के उपयोगी ई-टूल्स पर श्री राहुल, प्रबंधक(राजभाषा) द्वारा पीपीटी प्रस्तुति दी गई, साथ ही उनके प्रयोग के संबंध में भी जानकारी दी गई। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा ने वैश्विक भाषा के रूप में हिंदी की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने राजभाषा हिंदी के विश्व भाषा बनने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। विश्व हिंदी दिवस के प्रारंभ  से लेकर वर्तमान स्थिति तक उनके द्वारा विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।अंत में श्री आशीष शर्मा, मुख्य प्रबंधक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी  लोगों का धन्यवाद कर कार्यक्रम को समाप्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री विष्णुकान्त शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) द्वारा किया गया।

संबंधित पोस्ट

कई पूर्व नगर सेवा व कार्यकर्ता राकांपा अजीत पवार गुट में शामिल

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बैंकिंग उद्योग के ऋण प्रदान करने वाले पहले डिजिटल को-लैंडिंग प्लैटफॉर्म की शुरुआत की

Aman Samachar

राजस्व व वन विभाग में नौकरी दिलाने के बहाने 70 लाख रुपये ऐंठने वाले 3 गिरफ्तार

Aman Samachar

खराब फुटपाथों के कारण दुर्घटनाओं का सिलसिला शुरू, कांग्रेस ने उड़ाई प्रशासन की नींद

Aman Samachar

 एटीएम पर यूपीआई का इस्तेमाल कर बैंक ऑफ बड़ौदा इंटरऑपरेबल कार्डलेस नकदी की सुविधा प्रदान करने वाला पहला पीएसयू बैंक

Aman Samachar

विद्यार्थी करियर पर ध्यान दें, सोशल मीडिया से दूर रहें _ नंदिनी विचारे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!