Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

भोजपुरी फ़िल्म हम सूर्यवंशम हैं का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में हुआ वायरल

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] रुद्रा के आर फिल्म्स के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फ़िल्म हम सूर्यवंशम हैं का फर्स्ट लुक बीतें दिन जारी किया गया।फर्स्ट लुक आउट होने के साथ ही सोशल मीडिया में वायरल हो चुका हैं।जो दर्शकों व फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को काफी पसंद भी आ रहा हैं। बोकारो झारखंड में बनी यह फ़िल्म पूर्ण रूप से पारिवारिक व मनोरंजक हैं।
                  इसमें एक्शन,रोमांस,कॉमेडी व फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगी। जैसा कि फ़िल्म के निर्देशक श्री कुमार पांडेय ने बताया कि फर्स्ट लुक के रिलीज होने बाद जल्दी ही ट्रैलर व फ़िल्म भी रिलीज की जाएगी। साथ ही फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में वायरल होने पर उन्होंने सबको धन्यवाद देतें हुए कहा कि उन्हें खुशी हैं कि उनकी फिल्म के फर्स्ट लुक को दर्शकों द्वारा पसंद की जा रहीं हैं और फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का भरपूर सहयोग मिला हैं। फ़िल्म का ट्रैलर व गानें प्रिया वीडियो से जारी किए जायेंगे। जिसके उपरांत सिनेमाघरों में फ़िल्म प्रदर्शित की जाएगी।इस फ़िल्म के निर्माता श्री कुमार पांडेय व राम कुमार सिंह माराफारी बोकारो के ही रहने वालें हैं। जबकि,श्री कुमार पांडेय ने इस फ़िल्म के निर्माण के साथ निर्देशन भी की हैं।
                फ़िल्म के सह निर्माता मष्कूर सिद्दकी,कलाकार रवि शंकर मिश्रा, प्रियंका महाराज, अंजना सिंह,शंकर तरंग, शोएब राजा, रोशनी सिंह,जय तिलक,सहायक कलाकार शशि भूषण गिरी, नवल कपूर, राजेश सिंह, मेहबूब आलम, अनामिका सिंह, सुमन मिश्रा, देवानंद सिन्हा, धर्मेन्द्र कुमार, बादल ठाकुर, समीर अली,माष्कुर सिद्दकी,श्री कुमार पाण्डेय एवं उमेश सिंह हैं।फ़िल्म के गीतों को उदित नारायण, इंदु सोनाली,खुशबू जैन,अलका झा, अरविंद ओझा, प्रियंका सिंह, बबलू बिहारी गुप्ता, अनुज तिवारी, सुनील झा ने अपनी मधुर आवाज दी हैं।जबकि,गीतकार मुन्ना दुबे,अनामिका सिंह,साकिर सोखिया हैं। वहीं फ़िल्म के संगीतकार सुनील झा, कल्याण सिन्हा,एक्शन डायरेक्टर श्रवण कुमार,कोरियोग्राफर एंथोनी,सहायक निर्देशक समीर अली,आर्यन पांडेय, अनीश चन्द्र रेनू,बबलू बिहारी,लाइट तकनीक निर्देशक दया शंकर झा,प्रोडक्शन इंचार्ज,सोहेब राजा,साकिर,
कार्यकारी निर्माता रवि मिश्रा,प्रेम पाठक हैं।

संबंधित पोस्ट

बीओबी (बॉब) फाइनेंशियल और नैनीताल बैंक ने को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस रुपे क्रेडिट कार्ड किया लॉन्च

Aman Samachar

पानी की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई करें – अशरफ शानू पठान 

Aman Samachar

नाला सफाई व सडकों की मरम्मत कार्य पूरा कराने का आयुक्त ने अधिकारीयों को दिया निर्देश

Aman Samachar

दिव्यांग कल्याण योजना के तहत 190 पात्र लोगों को 5 फरवरी को मनपा देगी घरों का कब्ज़ा

Aman Samachar

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ठाणे में 16 मार्च को आगमन पर जोरदार स्वागत की तैयारी

Aman Samachar

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के पुतले का केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री के हाथों अनावरण

Aman Samachar
error: Content is protected !!