Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

केवणीदिवे के विकास काम का सांसद कपिल पाटील के हाथो हुआ लोकार्पण

भिवंडी [ एम हुसेन ]  भिवंडी तालुका के केवणीदिवे ग्रामपंचायत सीमांतर्गत सासंंद कपिल पाटील के मार्गदर्शन में स्थानिक जिला परिषद सदस्या सपना राजेंद्र भोईर के प्रयत्नों से साकार हुए विविध विकास कामों का लोकार्पण सांसद कपिल पाटील के हाथो किया गया है । इस अवसर पर बोलते हुए सांसद कपिल पाटील ने कहा कि केवणी दिवे की जनता को नागरी सुविधा देने के लिए भाजपा कटीबद्ध है ।
.
       पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आदेशानुसार सासंंद कपिल पाटील के प्रयत्नों से केवणीदिवे  से कोपर मुख्य रास्ते का कांक्रिटीकरण के लिए 3 करोड रुपए निधि मंजूर कर ली गई थी। इस रास्ता के काम साथ ही केवणीदिवे से कोपर रास्ते का बचा हुआ भाग 80 लाख रुपए खर्च करके किया गया। जिला परिषद के केवणी दिवे स्कूल पत्रा शेड व स्कूल की सुरक्षा दीवार,50 लाख खर्च करके अंतर्गत रास्ते का कांक्रिटीकरण, दिवे गाव के अंतर्गत तालाब से स्मशानभूमी तक 50 लाख रुपए की लागत से रास्ता आदि काम का इसमे समावेश है। उक्त अवसर पर जिला परिषद सदस्या व पूर्व सभापती सपना राजेंद्र भोईर, जिला परिषद के सदस्य जयवंत पाटील, भाजपा के  तालुकाध्यक्ष पी. के. म्हात्रे, पंचायत समिति सदस्या उज्वला राम भोईर, ललिता प्रताप पाटील, कोपर के सरपंच रमेश पाटील, दिवे के सरपंच रवींद्र भोईर, उपसरपंच सुमन पाटील, केवणी को सरपंच किर्ती पाटील, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छत्रपती पाटील, राजेंद्र भोईर आदि सहित ग्रामीण भारी  संख्या में उपस्थित थे ।
          केवणीदिवे गांव की जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढते जा रही है ,इसी के साथ ही नागरी सुविधा उपलब्ध कराने की आवाहन की है । परंतु सभी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भाजपा कटीबद्ध है । इसी के अनुुसार तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एमएमआरडीए के माध्यम से भिवंडी तालुका के गावं में कांक्रीट रास्ते के लिए निधि मंजूर किया था ,जिसके माध्यम से केवणीदिवे के रास्ते का काम शुरू हो रहा है ,इस प्रकार की प्रतिक्रिया  सांसद  कपिल पाटील ने व्यक्त की है । इसी प्रकार
     बुलेट ट्रेन के लिए प्रभावित किसानो की जमीन का अधिक मुआवजा दिलाने में सांसद कपिल पाटील ने हरसंभव प्रयास किया है परिणामस्वरूप केवणी के ग्रामीणों द्वारा सपना राजेंद्र भोईर ने सासंंद कपिल पाटील को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया ।

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक ने साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र ,आईटी व पश्चिम बंगाल सरकार के साथ किया समझौता

Aman Samachar

पेडिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करके ठाणे-मुंबई को झुग्गी-झोपड़ी से मुक्त बनाया जाएगा – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

कोविड काल में ऑक्सीजन के लिए आन्दोलन मामले में पूर्व विरोधी पक्षनेता शानू पठान गिरफ्तार व रिहा 

Aman Samachar

भारत में महिलाओं के लिए शीर्ष शहरों के सूचकांक के दूसरे संस्करण में दक्षिणी शहरों ने अधिक अंक प्राप्त किए

Aman Samachar

पीएनबी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वर्चुअल योग के लिए डिजिटल माध्यम से जागरूकता फैलाई

Aman Samachar

घोडबंदर रोड इलाके में अतिरिक्त पानी आपूर्ति शीघ्र शुरू करने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!