Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़हलचल

गुड हार्ट हेल्थ केयर की ओर से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का लोगों ने लिया लाभ

 भिवंडी [ एम  हुसेन ] भिवंडी एक मजदूर बहुल क्षेत्र हैं जिसे ध्यान में रखते हुए यहां के लोगों के लिए गत दिनों  नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था । इस शिविर में सामान्य चिकित्सक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, होम्योपैथी विशेषज्ञ और अन्य चिकित्सकों ने भाग लिया।मरीजों की जांच करने के औषध भी नि:शुल्क दी गईं।
         नि:शुल्क रक्त जांच व अन्य जांच की भी व्यवस्था की गई थी। उक्त शिविर में अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाज सेवक शहीर ज़ेड आबिद मोमिन, नगरसेवक शाफ मोमिन,प्रोफेसर तनवीर नसीम ,प्रोफेसर सारा मोनिस मोमिन उपस्थित थे । गुड हार्ट हेल्थ केयर की ओर से इस अवसर पर गरीबों के लिए बहुत ही कम खर्च में उपचार करने की महत्त्वपूर्ण घोषणा की गई है । जिसमें प्रतिदिन सुबह 10 से 2 बजे तक सेवाएं जारी रहेगी । उक्त शिविर के समापन पर डाक्टर सालेहा मोमिन ने सभी मरीजों, चिकित्सको तथा अतिथियों के प्रति  आभार व्यक्त किया ।

संबंधित पोस्ट

लेआउट स्वीकृति के अभाव में म्हाडा की 75 इमारतों का विकास रुका _ संजय केलकर

Aman Samachar

अक्टूबर के अंत तक होगी रिलीज भोजपुरी फिल्म पॉवर ऑफ किन्नर

Aman Samachar

बहुत जल्द रिलीज होगी भोजपुरी फ़िल्म खाकी मेरा ईमान

Aman Samachar

मनपा स्कूल क्रमांक 7 की जमीन निजी ट्रस्ट को देने की बजाय मनपा स्कूल , कालेज बनाये – विरोधी पक्षनेता 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मुंबई में डिजिटल कॉन्क्लेव का आयोजन

Aman Samachar

महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित ,  1 से 9 व 11 वीं कक्षा के विद्यर्थियों को मॉस प्रमोशन का निर्णय 

Aman Samachar
error: Content is protected !!