Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे [ युनिस खान ]  मनपा के ट्राफिक वार्डन की 10 माह से वेतन नहीं मिलने का  सनसनीखेज प्रकरण सामने आया है। मनपा अधिकारीयों ने चार फीसदी कमीशन देने पर वेतन देने की बात कर रहे हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए विधायक संजय केलकर ने मनपा आयुक्त से संबंधित अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।

विधायक केलकर ने कहा है  कि मनपा के 90 ट्राफिक वार्डन की 10 माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन दिलाने के लिए उनसे चार फीसदी कमीशन मांगने की बात सामने आई है। मनपा में रिश्वत व भ्रष्टाचार का यह एक और प्रकरण सामने आया है। मनपा की ओर से अक्टोबर 2019 से जुलाई 2020 तक 90 ट्राफिक वार्डन काम कर रहे थे। उन ट्राफिक वार्डन को अभी तक वेतन नहीं दिने जाने की जानकारी देते हुए विधायक केलकर ने कहा है कि कामगारों को वेतन नहीं देना गंभीर मामला है। ट्राफिक वार्डन ने वेतन नहीं दिए जाने की शिकायत लेकर विधायक केलकर से मिलकर सहयोग करने की मांग किया। ट्राफिक वार्डन ने कोरोना काल में परेशानी में आने की समस्या बताते हुए लिखित निवेदन दिया था।  दस माह के बकाये वेतन के लिए मनपा का चक्कर लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।  उलटे वेतन दिलाने के लिए चार फीसदी कमीशन की मांग की गयी ऐसा आरोप वार्डन ने अपे निवेदन में लगाया है।  इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए विधायक केलकर ने मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा से मिलकर उन्हें बताया कीवेतन न मिलने के बावजूद काम करते रहने वाले कर्मचारियों की सराहना करने की बजाय उनसे रिश्वत मांगी जा रही है। उन्होंने तत्काल वेतन दिलाने व दोषी अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है।

संबंधित पोस्ट

बंजारा समाज की मांगों को लेकर हम जल्द ही बैठक करेंगे – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने दिल्ली के सत्यवादी राजा हरीशचंद्र अस्पताल को चिकित्सा उपकरण किए दान

Aman Samachar

मुख्यमंत्री ने बुलढाणा में किसानों को मारुत AG365 ड्रोन अपनाने के लिए किया प्रोत्साहित

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मनाया अपना 116वां स्थापना दिवस

Aman Samachar

रईस स्टडी सेंटर में एमए उर्दू प्रथम वर्ष के पहले बैच 112 छात्रों ने लिया प्रवेश 

Aman Samachar

भिवंडी – वाडा रोड की दुरुस्ती के लिए श्रमजीवी संघटना ने किया रास्ता रोको आंदोलन  

Aman Samachar
error: Content is protected !!