Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़हलचल

भाजपा स्लम सेल ने निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] आजकल कोई भी राजनेताओं के बारे में अच्छा नहीं बोलता है, यशवंतराव चव्हाण, अटल बिहारी वाजपेयी जैसे पूर्व नेता बहुत ही अलग थे। इस आशय का उदगार भाजपा ठाणे शहर अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे ठाणे पूर्व कोपरी में भाजपा स्लम सेल अध्यक्ष कृष्णा भुजबल द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में व्यक्त किया है।
भारतीय जनता पार्टी स्लम सेल के अध्यक्ष कृष्ण भुजबल ने शनिवार को पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में “मेरा वार्ड, मेरा परिवार” विषय के साथ एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। पुरस्कार वितरण भाजपा के ठाणे शहर जिलाध्यक्ष विधायक निरंजन डावखरे के हाथो किया गया। इस दौरान सचिन कुटे, हरि जोशी, बंटी तेली, परीक्षक राजन धुरी, भारत स्कूल के प्राचार्य भरत स्वरूप आदि सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।
इस दौरान विधायक निरंजन डावखरे ने छात्रों से बातचीत करते हुए अटल जी की यादें ताजा करते हुए छात्रों से अपील की। उन्होंने अपने नेता का जन्मदिन इतने अनोखे तरीके से मनाकर अपने नेता को श्रद्धांजलि देने की पहल के लिए कृष्ण भुजबल की भी सराहना की। इस दौरान भारत इंग्लिश स्कूल में आयोजित आठवीं से बारहवीं तक की निबंध प्रतियोगिता में कुल 85 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम पुरस्कार- (कक्षा आठ) अथर्व अनिल जीवतोड़े , दूसरा पुरस्कार – श्रेयस सुनील शिंदे (कक्षा 9वीं) , तीसरा पुरस्कार – निशांत संजय यादव (कक्षा 12) को पुरस्कार निरंजन डावखरे के हाथो दिया गया।

संबंधित पोस्ट

रईस स्टडी सेंटर में बी.ए.के बाद क्या,विषय पर किया मार्गदर्शन 

Aman Samachar

वैक्सीनेशन आन व्हील ठाणे जिला न्यायालय में , पालकमंत्री व महापौर ने वकीलों से स्थापित किया संवाद

Aman Samachar

कौशल्य विकास के जनजागरण सम्मेलन में 125 युवाओं ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

वाईसीएमओयू अध्ययन केंद्र में एम .ए. के छात्रों के लिए नेट, सेट और पीएचडी मार्गदर्शन 

Aman Samachar

राजीव गांधी मेडिकल कालेज व अस्पताल के 250 हेल्थकेअर वाॅरियर्स को सुप्रयास फाउंडेशन ने किया सम्मानित

Aman Samachar

पुलिस कालोनी की घटिया दर्जे की मरम्मत कार्य करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!