Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ बड़ौदा ने ब्रांड एंडोर्सर के रूप में क्रिकेट सेंसेशन शेफाली वर्मा को अपने साथ जोड़ा

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज भारतीय क्रिकेटर शेफाली वर्मा को अपने ब्रांड एंडोर्सर के तौर पर साइन करने की घोषणा की। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन को देखते हुए, बैंक ने इस तेज-तर्रार क्रिकेटर के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

            इस जुड़ाव के बारे में बताते हुए, बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी और सीईओ, श्री संजीव चड्ढा ने कहा, “बैंक ऑफ बड़ौदा का अपने ब्रांड एंडोर्सर के रूप में बेहतरीन एथलीटों और खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने और उनकी जर्नी का अहम हिस्सा बनने का इतिहास रहा है। बैंक अपनी विभिन्न बैंकिंग और नॉन-बैंकिंग पहलों के माध्यम से लगातार देश के युवाओं को सपोर्ट करता है और यह घोषणा शेफाली जैसे यूथ-आइकंस चुनकर, कस्टमर एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने और उन्हे प्रेरित करने की बैंक के इथॉज को दर्शाती है। शेफाली का व्यक्तित्व धैर्य, दृढ़ संकल्प और निर्भरता को रेजोनेट करता है जो बैंक की ब्रांड आइडियोलॉजीज को दर्शाता है।

          इस मौके पर क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने कहा, ‘एक ऐसी संस्था से जुड़कर मैं विनम्र और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं, जिसकी एक शताब्दी से अधिक की पुरानी विरासत है। मैं इस एसोसिएसन और मेरी क्षमता पर विश्वास करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की बहुत आभारी हूं। मैं व्यक्तिगत रूप से बैंकिंग और टेक्नोलॉजी के सभी क्षेत्रों में बैंक के फॉरवर्ड लुकिंग विजन और इसके फ्यूचरिस्टिक एप्रोच से कनेक्ट करती हूं।

           सुश्री शेफाली वर्मा को एक्सक्लूसिवली मैनेज करने वाली, बेसलाइन वेंचर्स की मैनेजिंग डायरेक्टर, तुहिन मिश्रा ने कहा, शेफाली के साथ जुड़ने के लिए हम बैंक ऑफ बड़ौदा के बहुत आभारी हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने भारत के कुछ जाने-माने खिलाड़ियों को सपोर्ट किया है और सपोर्ट कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “शेफाली ने अपने करियर की शानदार शुरुआत की है और इस तरह का सपोर्ट केवल उन्हें और अधिक कोशिश करने तथा भारत का सम्मान बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।

        शेफाली ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में भारत के लिए खेलने वाली वह सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर हैं। शेफाली आज के युवाओं, विशेष रूप से महिलाओं के साथ एक नेरचुरल कनेक्ट करती हैं। वह ऑन एंड ऑफ द फील्ड स्पोर्ट्समैन स्पिरिट को दर्शाती हैं। किसी भी आईसीसी लिस्ट में टॉप पर रहने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय, शेफाली को महिला क्रिकेट की सबसे होनहार प्रतिभाओं में से एक माना जाता है। टॉप-ऑर्डर की की विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्तमान में भारत के लिए सभी फॉर्मेट्स में खेल रही है।

            पिछले साल, बैंक ने अपनी लेटेस्ट ऑफरिंग ‘बॉब वर्ल्ड वेव’ लॉन्च की। ‘बॉब वर्ल्ड वेव’, बॉब वर्ल्ड अंब्रेला के तहत कंप्लीट हेल्थ इकोसिस्टम के साथ पेमेंट्स के लिए एक वियरेबल लाइन ऑफ प्रॉडक्ट्स है। प्रॉडक्ट, ऑन द-गो निर्बाध डिजिटल पेमेंट ऑप्शन मुहैया कराता है जो आसान खरीदारी और ट्रांजैक्शन की सुविधा प्रदान करता है। युवाओं को आकर्षित करने और उन्हें अपने फिंगरटिप्स पर सहज बैंकिंग एक्सपीरिएंस देने के लिए बैंक की डिजिटल फर्स्ट पॉलिसी है।

संबंधित पोस्ट

बकायेदारों के 11फ़्लैटो की जलापूर्ति खंडित व बिजली मोटर जब्त‌

Aman Samachar

ठाणे जिले में जलशक्ति अभियान कार्यों का केन्द्रीय दल ने किया निरीक्षण

Aman Samachar

लौह पुरुष सरदार पटेल व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को याद किया गया

Aman Samachar

पुलिस ने चोरी गए 52 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाया 

Aman Samachar

ठाणे से दस हजार कार्यकर्ता वज्रमूठ सभा में होंगे शामिल – आनंद परांजपे

Aman Samachar

पिनेकल इंडस्ट्रीज ने एड-जेन एम्बुलेंस लॉन्च की

Aman Samachar
error: Content is protected !!