Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे से दस हजार कार्यकर्ता वज्रमूठ सभा में होंगे शामिल – आनंद परांजपे

ठाणे [ इमरान खान ] ठाणे शहर के लगभग 10 हजार राकांपा कार्यकर्ता महाराष्ट्र दिवस पर बीकेसी मैदान में आयोजित महाविकास अघाड़ी की वज्रमूठ बैठक में शामिल होंगे। राकांपा के ठाणे-पालघर समन्वयक और ठाणे शहर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे ने यह जानकारी दी है।

     महाविकास अघाड़ी की वज्रमूठ बैठक 1 मई को मुंबई के बीकेसी मैदान में हो रही है। इस बैठक में राकांपा , शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस के नेता शामिल होंगे। ठाणे राकांपा ने इस बैठक की सफलता के लिए तैयारी कर ली है।  ठाणे शहर से करीब 197 बसें आरक्षित की गई हैं और ठाणे शहर के चारों विधानसभा क्षेत्रों से करीब 10 हजार कार्यकर्ता इस बैठक में जाएंगे।परांजपे ने कहा कि सभी बसें दोपहर तीन बजे मुंबई के लिए रवाना होंगी।

        इस बीच आनंद परांजपे ने कहा है कि नवी मुंबई, कल्याण, डोंबिवली, उल्हासनगर, भिवंडी, मीरा-भाईंदर, मुरबाड, शहापुर, अंबरनाथ, बदलापुर के 15 से 20 हजार कार्यकर्ता भी वज्रमूठ सभा में शामिल होंगे। सभा के प्रचार प्रसार के लिए राकांपा , कांग्रेस व शिवसेना ठाकरे गुट की ओर से किया जा रहा है। इसे राजनीतिक क्षेत्र में महाविकास आघाडी का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा में हिजाब पहनकर रैली शामिल महिलाओं ने किया हिजाब का समर्थन 

Aman Samachar

ठाणे के नागरिकों को जनवरी के अंत तक मिलेगी ई बस सेवा 

Aman Samachar

जवेरिया काजी राज्य स्तरीय सावित्री बाई फुले पुरस्कार से सम्मानित 

Aman Samachar

तालाबों के सौंदर्यीकरण, सड़क, सफाई कार्य का मनपा आयुक्त ने किया निरीक्षण

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण के मुद्दे पर महापौर ने मनपा आयुक्त को पत्र देकर स्पष्टीकरण माँगा

Aman Samachar

उपमुख्यमंत्री हरित ठाणे अभियान का परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने वृक्षारोपण कर किया उद्घाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!