Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी छात्रावास, आश्रम स्कूल आज से बंद- जिलाधिकारी 

ठाणे [ युनिस खान ]  जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना के तहत कार्यरत सरकारी छात्रावासों, सरकारी आश्रम विद्यालयों और अनुदानित आश्रम विद्यालयों को बंद करने का निर्णय जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने लिया है। इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिए गए हैं।
सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी ताकि छात्रों की पढ़ाई बंद न हो। आदेश में यह भी कहा गया है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा को केवल छात्रों और अभिभावकों की सहमति से पढ़ाने और सीखने के लिए जारी रखा जा सकता है। पिछले दिनों भिवंडी की एक आश्रम स्कूल में 30 छात्र कोरोना पॉजिटिव हो गए।  राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमण के चलते शासन के स्तर पर कड़े नियम लागू किये जा रहे है।  नियमों का पालन करने के लिए नागरिकों से आवाहन के साथ कुछ प्रतिबन्ध भी लगाये जा रहे है।

संबंधित पोस्ट

छः सप्ताह तक के बच्चों को न्युमोकोकल कान्जुगेट वैक्सीन का डोज दिलाने का आवाहन 

Aman Samachar

जनभागीदारी से स्वच्छता बढ़ाने के लिए मनपा ने की प्रतियोगिता की घोषणा

Aman Samachar

कर्जत-माथेरान की निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विधायक निरंजन डावखरे की पहल

Aman Samachar

30 अप्रैल तक 20 टन आक्सीजन निर्माण क्षमता के मनपा के दो आक्सीजन प्लांट होंगे शुरू

Aman Samachar

जनपद प्रतापगढ़ में पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था की कार्यकारिणी का गठन

Aman Samachar

भिवंडी में पांच लाख रुपये की चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!