Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ऐतिहासिक कलवा खाड़ी के बगल बन रहे 2.40 मीटर लम्बे पुल कर 100 मीटर स्पेन चढ़ाया गया

ठाणे [ युनिस खान ] आज कलवा के नए पुल के 100 मीटर का मुख्य स्पेन लगाया गया . कलवा के नए कलवा साकेत पुल का कार्य प्रगति पर शुरू है .  आज दोपहर 3 बजे स्पेन लगाने के मौके पर राज्य के नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे , गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड प्रमुख रूप से उपस्थित थे . ठाणे शहर व कलवा को जोड़ने व साकेत मार्ग को लिंक करने वाले उड़ान पुल का निर्माण प्रगति पर है . ठाणे शहर व कलवा को जोड़ने वाले व ठाणे शहर , नवी मुंबई ,कोकण ,पुणे , ठाणे बेलापुर रोड की आने जाने वाली यातायात के लिए 100 वर्ष पूर्व अंग्रेजी हुकूमत के समय खाड़ी पर पुल का निर्माण कराया गया था .उक्त ऐतिहासिक पुल को सितम्बर 2010 में वाहनों के आवागमन के लिए बंद किया गया . उसके निकट वर्ष 1995 – 96  में बने नए पुल से वाहनों का आवागमन शुरू है . यातायात समस्या को देखते हुए ठाणे मनपा की ओर से कलवा व ठाणे शहर को जोड़ने व साकेत मार्ग को लिंक करने के लिए नए पुल का निर्माण कार्य शुरू है . आज 100 मीटर लम्बे बास्केट हैंडल आकार के 950 मैट्रिक टन वजन है . एक सप्ताह में दुसरे चरण का कार्य किया जाने वाला है .कलवा खाड़ी पुल की लम्बाई 300 मीटर है 100 मीटर मुख्य लम्बाई का बास्केटबाल हैंडल अकार का स्पेन बनाया गया है . इस पुल में एक स्वतन्त्र पादचारी मार्गिका बनायीं जा रही है जिसका पैदल चलने वाले उपयोग कर सकेंगे . यह पुल 2.40 किलोमीटर लम्बा बन रहा है जिसका 70 फीसदी कार्य पूरा हो चूका है . आज स्पेन लगाने के समय सांसद श्रीकांत शिंदे, महापौर नरेश म्हस्के, ठाणे मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानु पठाण ,  स्थाई समिति सभापति संजय भोईर , मंदार केनी के अलावा अनेक नगर सेवक व नगर सेविका व पदाधिकारी उपस्थित थे .  [ फोटो – प्रफुल गांगुर्डे ]

 

संबंधित पोस्ट

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मान्धाता पर समय से नहीं आते डाक्टर , परेशान हो रहे मरीज 

Aman Samachar

शहर में एंटीजन जांच केन्द्रों पर कर्मचारियों व मजदूरों की लगने लगी लम्बी कतारें 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ने अपनी डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन यात्रा को गति देने के लिए किया डिजिटल वर्टिकल का उदघाटन 

Aman Samachar

शिक्षा क्षेत्र में क्रन्तिकारी कार्य करने वाले स्वतंत्रता सेनानी मौलाना आजाद को आईआईटी समेत उत्कृष्ट संस्थानों की स्थापना का श्रेय

Aman Samachar

परिवहन निगम आषाढ़ी यात्रा के लिए 5,200 विशेष बसें चलाएगी – प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

पटेल माध्यमिक विद्यालय वरिष्ठ अध्यापक खान मोहम्मद इसराइल का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!