Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

क्षेत्र कोई भी हो मकसद समाजसेवा होना चाहिए – राजेंद्र अग्रवाल

मुंबई , क्षेत्र भले विविध हों, मकसद हमेशा समाजसेवा का ही होना चाहिए’ , रोटरी ई-क्लब ऑफ मुंबई एसेज द्वारा पवई के होटल रोडाज में आयोजित कार्यक्रम में यह मार्गदर्शी मशविरा क्लब के डिस्ट्रिक्ट (क्रमांक – 3141) के गवर्नर श्री राजेंद्र अग्रवाल ने दिया।
               राजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता मे हुए इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव सुमन अग्रवाल सहित अन्य कई लोग विधिवत शपथ ग्रहण कर रोटेरियन बने। सत्य, न्याय, शांति-भाईचारा, समाज-सुधार आदि प्रमुख मुद्दों पर प्रभावी तरीके से विश्व स्तर पर कार्यरत सामाजिक संगठन रोटरी क्लब की दुनिया भर के 163 से ज्यादा देशों में 32 हजार से अधिक शाखाएँ हैं। क्लब की स्थापना 1905 मे अमेरिका के शिकागो में चार सेवभावी महापुरुषों ने मिलकर की थी।
              समूचे आयोजन की शानदार सफलता में क्लब के अध्यक्ष श्री सतीश नारायण,सेक्रेटरी प्रीति दुआ, वाइस प्रेसिडेंट कमांडर बीके अहलूवालिया व मुख्य को-आर्डिनेटर श्री राजन दुआ की प्रमुख भूमिका रही। श्री रामप्रकाश अग्रवाल, श्रीमती अर्चना राजेंद्र अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में रोटेरियन व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

संबंधित पोस्ट

जब पहली बार किसी गेंदबाज ने पूरी टीम को किया ढेर, 64 साल के बाद भी है विश्व रिकॉर्ड

Admin

पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को शिव परिवार ने रक्तदान शिविर में दी श्रद्धांजलि 

Aman Samachar

डाबर के बोर्ड में पी. डी. नारंग की दोबारा नियुक्ति

Aman Samachar

पथनाट्य कर बच्चों ने कोरोना काल में अपनी जान गवाने वाले पुलिसकर्मियों दी श्रद्धांजलि

Aman Samachar

एबिक्सकैश ने एस. रवि की अपने निदेशक मंडल में नियुक्ति की घोषणा की

Aman Samachar

श्री सदस्यों की टीम का संपूर्ण भिवंडी तालुका में ग्रामस्वच्छता अभियान

Aman Samachar
error: Content is protected !!