Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना प्रोटोकाल का उलंघन करने पर सरपंच व उपसरपंच के खिलाफ मामला दर्ज

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी शहर व ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है। कोरोना नियंत्रण के लिए शासन ने उपाय योजना करते हुए प्रतिबंधात्मक  नियमों को लागू किया है। कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर नारपोली पुलिस ने सरपंच कबड्डी चषक का आयोजन के मामले में सरपंच एवं उपसरपंच के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। 
          मिली जानकारी के अनुसार कोविड प्रोटोकॉल नियमों का उल्लंघन कर वलगांव ग्राम पंचायत  सरपंच राम एकनाथ भोईर व उप सरपंच मिथुन प्रभाकर पाटिल ने रात्रि 10 बजे वलगांव स्थित स्व. जाईबाई काशीनाथ पाटिल कीड़ा मैदान में सरपंच चषक 2021-2022 कबड्डी स्पर्धा का आयोजन किया था। कबड्डी चषक में खिलाड़ियों  व दर्शकों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी। शासन द्वारा कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से रात्रि 9 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। नाइट कर्फ्यू के दौरान कबड्डी चषक का आयोजन करने से शासन के निर्देशों का उल्लंघन हुआ है। इसकी जानकारी मिलने पर नारपोली पुलिस ने पुलिस हवलदार गोरखनाथ मारूती काले की शिकायत पर कबड्डी चषक आयोजक सरपंच व उपसरपंच के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस हवलदार संतोष बोरनारे कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

नगर विकास मंत्री के गृह क्षेत्र के अनेक शिवसेना पदाधिकारी व कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल

Aman Samachar

31 जनवरी तक संपत्ति कर व पानी बिल का भुगतान करने पर दंड व ब्याज में 100 फीसदी छूट

Aman Samachar

मनपा कर्मचारियों को 15 हजार रुपये दिवाली सनुग्रह अनुदान देने की मांग

Aman Samachar

दिवा इलाके में 39 अनधिकृत गोदामों पर मनपा की बेदखली की कार्रवाई

Aman Samachar

पालघर नगर पालिका , बोईसर ग्राम पंचायत स्लम पुनर्वास प्राधिकरण में शामिल

Aman Samachar

शादी विवाह में होने वाले अकूत खर्च और रात्रिभोज रोकने की पहल 

Aman Samachar
error: Content is protected !!