Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

खारेगांव रेलवे फ्लाईओवर का पालकमंत्री के हाथो किया गया लोकार्पण

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे मनपा व मध्य रेलवे द्वारा संयुक्त रूप से खारेगांव में रेलवे क्रासिंग पर निर्मित रेलवे फ्लाईओवर का आज नगर विकास मंत्री व जिले पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथो उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेंद्र आव्हाड , सांसद डा श्रीकांत शिंदे , महापौर नरेश म्हस्के आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। खारेगांव फ्लाईओवर के लिए भूमि का हस्तांतरण, पुल के काम के लिए अधिकतम धनराशि उपलब्ध कराने में ठाणे मनपा का योगदान महत्वपूर्ण है। पालकमंत्री शिंदे ने कहा कि ठाणे देश की पहली मनपा है जो नागरिकों के जीवन को बचाने के लिए रेलवे पुल के लिए धन उपलब्ध कराता है।  उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पुल को धर्मवीर आनंद दिघे फ्लाईओवर के रूप में जाना जाएगा।

           कार्यक्रम में उप महापौर पल्लवी कदम, स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय देवराम भोईर, सभागृह नेता अशोक वैती, विपक्ष के नेता अशरफ शानू पठान, मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा समेत अनेक नगर सेवक व अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री ऐडा आव्हाड ने कहा कि कलवा खारेगांव 2009 से वास्तविक अर्थों में विकसित किया गया है। कलवा के पूर्वी हिस्से में नागरिकों के लिए अच्छी सड़कें और पानी की आपूर्ति है। मंत्री आव्हाड ने सराहना करते हुए कहा कि इस फ्लाईओवर का काम पिछले 22 साल लटका हुआ था। इस रेलवे पुल के लिए ठाणे मनपा द्वारा प्रदान की गई सहायता निश्चित रूप से काबिले तारीफ है और इसीलिए यह काम जल्दी पूरा किया गया।
पुल की कुल लंबाई 641 मीटर और चौड़ाई 11.30 मीटर है।  इसमें से रेलवे लाइन पर 63 मीटर लंबे पुल का काम रेल विभाग द्वारा पूरा कर लिया गया है। रेलवे सीमा के पूर्व और पश्चिम की ओर एलिवेटेड लिंक रोड का काम मनपा द्वारा किया गया है। फ्लाईओवर के पूर्व की ओर पुल की लंबाई 308.00 मीटर, पश्चिम की ओर पुल की लंबाई 270.00 मीटर और पुल की चौड़ाई (वाहनों के लिए) 7.50 मीटर है।  रेलवे लाइन को पार करने के लिए पूर्वी और पश्चिमी भागों में पैदल चलने वालों के लिए सीढ़ियाँ उपलब्ध कराई गई हैं। पैदल चलने वालों के लिए रेलवे लाइन पार करने के लिए दोनों तरफ पैदल पुल बनाए गए हैं। इस परियोजना पर रेलवे पुल सहित 38.94 करोड़ रुपये की लागत आई है। मनपा द्वारा किए गए कार्य की कुल लागत 27.34 करोड़ है। मनपा आयुक्त डा शर्मा ने रेलवे लाईन के पुल को यातायात के लिए खुला करने की घोषणा की है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे जिले में जलशक्ति अभियान कार्यों का केन्द्रीय दल ने किया निरीक्षण

Aman Samachar

दोस्ती विहार सोसायटी में निजी अस्पताल के सहयोग से शुरू मुहीम में 730 लोगों ने लिया वैक्सीन 

Aman Samachar

समतोल फाउंडेशन ने सरकार से भी बड़ा और सराहनीय कार्य किया – गृह राज्य मंत्री पंकज भोयर 

Aman Samachar

जिजाऊ संस्था ने पिउली केंद्र के 9 स्कूलों के स्टूडेंट्स को वितरित की नोटबुक

Aman Samachar

नागपुरी फिल्म करमा धरमा को डिजिटली फ्लॉप करने की साजिश

Aman Samachar

नगदी लेकर घर जा रहे व्यापारी पर गोलीबारी की घटना से सनसनी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!