Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

नागपुरी फिल्म करमा धरमा को डिजिटली फ्लॉप करने की साजिश

रांची [ अमन न्यूज नेटवर्क ] शिवा म्यूजिक हमर झारखंड यूट्यूब चैनल पर रिलीज नागपुरी फिल्म करमा धरमा को डिजिटली फ्लॉप करने की साजिश की जा रही हैं। इस बात की पुष्टि कंपनी के द्वारा तब की गई,जब यूट्यूब पर रिस्ट्रिक्टेड मॉड ऑन होने पर वीडियो सर्च में नहीं पाया गया।रिस्ट्रिक्टेड मोड ऑन होने पर वैसे वीडियो को सर्च में नहीं खोजा जा सकता हैं। जो व्यस्क वीडियो की श्रेणी में आते हैं।जबकि इस फिल्म में किसी भी प्रकार का अश्लील दृश्य नहीं हैं।
          यह पूर्ण रूप से सामाजिक और पारिवारिक मनोरंजक फिल्म हैं।इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि इस वीडियो पर फ्लैग करके कई बार रिपोर्ट किया गया होगा।जिसके कारण  ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही हैं।कंपनी को इस बात की जानकारी इस फिल्म को बनाने वाली टीम के द्वारा दी गई। मुख्य रूप से फिल्म के निर्देशक पप्पू खान ने जब इस तरह की स्थिति को पाया तो उन्होंने तुरंत कंपनी को इस बात की सूचना दी।जिस पर प्रतिक्रिया करते हुए कंपनी द्वारा बताया गया कि नागपुरी फिल्मों को लेकर शिवा म्यूजिक हमेशा से ही सक्रिय रहा हैं। लेकिन झारखंड में कुछ ऐसे लोग भी हैं,जो एक दूसरे के प्रति अच्छी सोच नहीं रखते हैं। जिसका नतीजा हैं कि लोग एक दूसरे का बुरा करना चाहते हैं। ऐसे में यहां पर फिल्म इंडस्ट्री विकसित कैसे होगी?जब तक लोग एक दूसरे को साथ लेकर काम नहीं करेंगे,एक दूसरे का अहित करने का विचार जब तक नहीं छोड़ेंगे।तब तक यहां फिल्म इंडस्ट्री विकसित नहीं हो सकती हैं।
        इस प्रकार की घटना से फिल्म की पूरी टीम और कंपनी के प्रतिनिधि बहुत ही दुखी हैं।क्योंकि कुछ ही दिनों में इस फिल्म को अच्छे व्यूज भी मिल रहे हैं और लगातार हजारों की संख्या में प्रतिदिन इस वीडियो पर व्यूज भी बढ़ रहे हैं।जिससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि अगले कुछ ही दिनों में इस फिल्म के लाखों व्यूज भी हो सकते हैं और कुछ ही महीनों में कई मिलियन भी इस फिल्म को व्यूज मिल सकते हैं।जिससे फिल्म के सुपरहिट होने की संभावना ज्यादा हैं।हालांकि कंपनी समस्या को दूर करने में लगी हुई है और यूट्यूब से संपर्क कर इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास कर रही हैं।जल्दी ही इस वीडियो में आ रही समस्या को दूर कर दिया जाएगा।ताकि हर किसी को इस फिल्म को देखने में आसानी हो और आसानी से यूट्यूब पर उपलब्ध हो।
        इस फिल्म में झॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता अभिनेत्रियों दिनेश देवा,कैलाश जैक्सन,मोनू राज,वर्षा ऋतु,शिवानी,पूनम सिंह,नागपुरी झूमर सम्राट पद्मश्री मुकुंद नायक,देवदास विश्वकर्मा एवं अन्य ने अभिनय किया हैं।फिल्म का गीत संगीत बेहद ही कर्णप्रीय व मधुर हैं।जिसे पवन रॉय,पंकज रॉय,मनोज झारखंडी,ज्योति साहू,सुमन गुप्ता ने अपनी आवाज दी हैं।वहीं फिल्म के गीतों को राज रॉय,ज्योति साहू,सरिता एवं मनोज झारखंडी ने लिखा हैं।इस फिल्म के निर्देशक पप्पू खान,निर्माता बानी महतो एवं देवेंद्र कुमार,संगीत बंटी स्टूडियो हैं।

संबंधित पोस्ट

महिलाएं परामर्श केंद्र का लाभ उठावें-प्रतिभा पाटिल

Aman Samachar

 ठाणे मनपा से सटे 14 गांवों को नवी मुंबई मनपा में शामिल करने की घोषणा

Aman Samachar

रईस स्टडी सेंटर में बी ए की उपाधि वितरण समारोह संपन्न

Aman Samachar

हम अमेजन और रिंग मेट्रो का विरोध करेंगे – सुप्रिया सुले 

Aman Samachar

शहापूर तालुका के शिव सैनिकों के भजपा में शामिल होने से शिवसेना को तगड़ा झटका

Aman Samachar

सभ्यता फाउंडेशन ने `एडाप्ट ए हेरिटेज 2.0’ पहल के तहत भारत के चार ऐतिहासिक स्मारकों का लिया जिम्मा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!