Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दोस्ती विहार सोसायटी में निजी अस्पताल के सहयोग से शुरू मुहीम में 730 लोगों ने लिया वैक्सीन 

ठाणे [ युनिस खान , 10 जून 2021] सोसायटी में शुरू टीकाकरण मुहीम में दोस्ती विहार में पहले ही दिन में 730 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया है . सिद्धिविनायक अस्पताल के माध्यम से दोस्ती विहार सोसायटी में शुरू टीकाकरण मुहीम का उद्घाटन महापौर नरेश म्हस्के के हाथो किया गया है .

राकांपा नगर सेवक हनुमंत जगदाले ,शिवसेना गटनेता दिलीप बारटक्के व नगर सेविका आशा संदीप डोंगरे आदि की उपथिति में सोसायटी में निजी अस्पताल के माध्यम टीकाकरण किया गया . महापौर म्हस्के ने कहा कि केंद्र सरकार से सीमित मात्रा में वैक्सीन की आपूर्ति होने व मनपा के टीकाकरण केन्द्रों पर लम्बी कतारों के चलते सोसायटी के लोगों को टीका लगवाने के लिए जाना संभव नहीं होता .  केंद्र सरकार ने उत्पादित वैक्सीन का 25 फीसदी वैक्सीन निजी अस्पतालों को खरीदने की अनुमति दी है .सोसायटी व वरिष्ठ नागरिकों की मांग व सुविधा को देखते हुए मनपा ने 102 निजी अस्पतालों व क्लिनिक को टीकाकरण करने की अनुमति दी है . जिससे निजी सोसायटियों , प्रतिष्ठानों , औद्योगिक इकाइयों , निजी कार्यालयों आदि के समूह में टीकाकरण कर शीघ्र ही लोगों का टीकाकरण कर सकें .वर्तक नगर की सिद्धिविनायक अस्पताल ने अपने यहाँ टीकाकरण शुरू किया है .उसके सहयोग से दोस्ती विहार सोसायटी ने अपने निवासियों केलिए टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया . एक ही दिन में 730 लोगों ने टीकाकरण का लाभ लिया है .मुहीम को सफल बनाने के लिए दोस्ती विहार फेडरेशन के राजेन्द्र देशमुख ,गिरीश म्हात्रे ,संजय कदम ,हेमंत मोरे , हरीश मुजुमदार आदि ने परिश्रम किया .अस्पताल के डा अमोल गीते ने महापौर म्हस्के का स्वागत किया .

संबंधित पोस्ट

होंडा कार्स इंडिया ने अपनी मिड-साइज एसयूवी होंडा एलिवेट का शुरू किया उत्‍पादन

Aman Samachar

अपनादल की अनुप्रिया पटेल के केंद्र में मंत्री बनने पर कुर्मी समाज ने दी बधाई

Aman Samachar

पार्किंग प्लाजा ईमारत के कोविड सेंटर को स्थाई अस्पताल बनाने का महापौर ने दिया निर्देश

Aman Samachar

ठाणे शहर में भगवान परशुराम का स्मारक बनाने की मांग

Aman Samachar

सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और दुर्घटना से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने का आवाहन 

Aman Samachar

टॉर्क फार्मा ने “टॉर्क क्वाच एंटी लाइस क्रीम वॉश” के तहत अपना नवीनतम उत्पाद पेश किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!