Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 सडकों के चौड़ीकरण व तेजी हो रहे विकास कार्यों से मुंब्रा बदल रहा है –  डा जितेन्द्र आव्हाड 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंबई पूना मार्ग पर बसे मुंब्रा में लोगों ने भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान न रखकर इमारतें बना लिया।  आने वाले समय में सड़क , अस्पताल  शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए जगह नहीं छोड़ा जिससे मुंब्रा के विकास बाधा आ रही है। इस आशय का उदगार व्यक्त करते हुए राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड ने कहा कि हमने कहा था कि सोच बदलो मुंब्रा बदलेगा। आज विकास कार्यों व नागरिक सुविधाएं विकसित करने से मुंब्रा बदल गया है। उन्होंने मुंब्रा के नगर सेवक व मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान के प्रभाग में विकास कार्य के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
              मुंब्रा में अमृत नगर घनी आबादी वाले क्षेत्र को शहर का एक आदर्श वार्ड बनाने का निर्णय पठान ने लिया था। उन्होंने यहाँ हज़रात ख्वाजा फखरुद्दीन शाह बाबा दरगाह मार्ग का प्रवेश द्वार , गेट पर लाइब्रेरी , सामने रिक्शा और टैक्सी स्टैंड , जलापूर्ति के पानी की टंकी , 50 सीसीटीवी कैमरे , बड़े नाले की मरम्मत , स्थानीय हाकरों के व्यवस्थित स्थान देने जैसे आनेक कार्य किये जिसका मंत्री आव्हाड के हाथो उद्घाटन किया गया। मंत्री अव्हाड ने कहा कि अपने क्षेत्र का विकास करने का हौसला होना चाहिए जो पठान है। मैं जब 10 साल पहले इसी गली में पठान की पहली सभा में आया था तब यहाँ अंदर जाने के लिए छोटा रास्ता , हॉकर्स , खड्डे जैसी स्थिति थी। आज आप के इस नगर सेवक ने यहाँ की काया पलट कर के दिखा दिया।
          उन्होंने कहा कि कुछ लोगो की तरफ से विकास कार्य क विरोध भी किया गया जैसा की कब्रस्तान के कार्य के लिए किया गया। कोरोना काल में इसी गली के क़ब्रस्तान को ताला लगा दिया गया था यह कह कर के यहाँ कोविद की मय्यत नहीं दफनाई जाएगी और ऐसा बहुत से शहरो में कर दिया गया था। तभी मैंने ऐलान कर दिया कि कोविड से हर मृतक को यहाँ नए क़ब्रस्तान में दफनाया जाएगा और मुंबई , ठाणे , भिवंडी , पनवेल न जाने कहा कहाँ से नयी कब्रस्तान में लाशें दफनाई गयी। अव्हाड ने कहा कि मुंब्रा के रास्ते चौड़े कर दिए गए हैं लेकिन ट्रैफिक कम नहीं हो रहा उसके लिए हम जल्द ही मित्तल ग्राउंड का मार्ग का काम पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक में फस कर एंबुलेंस में अब तक दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। हम हाकरों को मनमानी जगह पर बैठने नहीं देंगे। जो लोग अपना घर परिवार का पालन पोषण कर रहे है उनका विरोध नहीं है लेकिन कई ठेले लगवाकर वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
           इस दौरान नगर सेवक और ठाणे मनपा विरोधी पक्षनेता पठान ने कहा कि मुझे डा आव्हाड ने विरोधी पक्षनेता बनाया और कमांडर तरह अपने सैनिकों का सहयोग किया जिससे हम सब विकास कर और नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सफल हुए है। कार्यक्रम में  राकांपा नेता सैयद अली अशरफ , शमीम खान , समेत पार्टी के नगर सेवक , नगर सेविका , पदाधिकारी व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

स्टर्लिंग जेनरेटर्स ने मोटियर्स बाउडौइन के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की

Aman Samachar

बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए SOS चिल्ड्रेन्स विलेजेज़ ऑफ़ इंडिया ने अब तक 17,000 परिवारों की मदद की 

Aman Samachar

स्वास्थ्य कर्मियों, कोरोना योद्धाओं, 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को 10 जनवरी से बूस्टर डोज 

Aman Samachar

मुआवजा प्रकरण में फर्जीवाड़े में लिप्त किसान सहित 15  गिरफ्तार

Aman Samachar

टीडीसी बैंक ठाणे व पालघर के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का करायेगी 30 लाख का ग्रुप दुर्घटना बीमा

Aman Samachar

पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत ग्राहकों को क्लीयरेंस के एक दिन पूर्व ब्यौरा देना अनिवार्य – पंजाब नैशनल बैंक

Aman Samachar
error: Content is protected !!