Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

स्वास्थ्य कर्मियों, कोरोना योद्धाओं, 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को 10 जनवरी से बूस्टर डोज 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण 3 जनवरी से शुरू किया गया है और चार दिनों में 36356 बच्चों का टीकाकरण किया गया है।  केंद्र और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार 10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू), प्रथम श्रेणी के कोरोना योद्धाओं (एफएलडब्ल्यू) के साथ-साथ 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को बूस्टर डोज दी जाएगी। मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने 27 दिसंबर को विशेष बैठक बुलाकर इस टीकाकरण की उचित योजना बनाई है।
10 जनवरी से उन स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज दी जाएगी जो दुसरा डोज लेकर 9 महीने या 39 सप्ताह पूरा कर लिए हैं। पहले चरण में कोरोना योद्धा और 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को बूस्टर डोज दिया जाएगा।  इसके लिए वाशी, नेरुल एवं ऐरोली के तीन सरकारी अस्पतालों तथा तुर्भे के माता बाल अस्पताल के साथ-साथ 23 प्राथमिक नागरिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक डोज देने की योजना है।
ऐसे लाभार्थी जिन्हें 12 अप्रैल 2021 को या उससे पहले कोविड वैक्सीन की दूसरा डोज लिया है। ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों, पहली पंक्ति के कोरोना योद्धाओं और 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक10 जनवरी 2022 से शुरू बूस्टर डोज के लिए पात्र होंगे।
नवी मुंबई मनपा के 4 अस्पतालों और 23 नागरिक स्वास्थ्य केंद्रों के टीकाकरण केंद्रों पर पहले कोरोना योद्धाओं के साथ-साथ 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को भी कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज नि:शुल्क दी जाएगी। इस आशय की जानकारी मनपा आयुक्त  अभिजीत बांगर की ओर से दी गयी है।

संबंधित पोस्ट

PRS: म्यूजिक कॉपीराइट सोसायटी के रूप में आगे बढ़ रहा है भविष्य को सँवारने की राह में

Aman Samachar

प्रैक्टिकली ने किया एक रोमांचक स्कूल और स्टूडेंट चैम्पियनशिप क्विज लॉन्च 

Aman Samachar

जंतर-मंतर पहुंचे डॉ. जितेंद्र आव्हाड, मनोज प्रधान,राकांपा शरदचंद्र पवार के नगर सेवक

Aman Samachar

डोंबिवली एमआयडीसी की केमिकल कंपनी में विस्फोट से 8 मरे , 64 घायल ,यह संख्या बढ़ने की आशंका 

Aman Samachar

भिवंडी न्यायालय में संविधान दिवस कार्यक्रम में न्यायाधीश व अधिवक्ताओं ने लिया हिस्सा 

Aman Samachar

डीजी हेमंत नगराले बने मुंबई पुलिस आयुक्त , परमवीर सिंह का गृहरक्षक दल के डीजी पद पर तबादला

Aman Samachar
error: Content is protected !!