Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत ग्राहकों को क्लीयरेंस के एक दिन पूर्व ब्यौरा देना अनिवार्य – पंजाब नैशनल बैंक

दस लाख रुपये व उससे अधिक मूल्य के चेक के लिए अनिवार्य नीति

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] बैंक ग्राहकों को अत्यधिक मूल्य के चेकों की धोखाधड़ी से बचाने के लिए देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने 4 अप्रैल, 2022 से 10 लाख रुपये व उससे अधिक मूल्य के चेक के लिए अनिवार्य पॉजिटिव पे सिस्टम (पीपीएस) के तहत पॉजिटिव पे कन्फर्मेशन लागू किया है। बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार, सहज सत्यापन प्रक्रिया संचालन और चेक की वापसी से बचने के लिए क्लीयरेंस में देने के न्यूनतम एक कार्यदिवस पूर्व ग्राहकों को अपने चेक का विवरण प्रस्तुत करना होगा।

                नैशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा विकसित पॉजिटिव पे सिस्टम (पीपीएस) के तहत अत्यधिक मूल्य के चेक जारी करने वाले उपभोक्ताओं को कुछ जरुरी विवरण जैसे चेक संख्या, चेक अल्फा, चेक की धनराशि, चेक की तारीख, लाभार्थी का नाम आदि को पुनर्सत्यापित करना होगा, जिनको भुगतान से पूर्व क्लीयरिंग में पेश करते समय क्रॉसचेक किया जाता है।

           भारतीय रिजर्व बैंक ने 50000 रुपये व अधिक के चेकों के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दिशानिर्देश जारी किए थे और बैंकों को सलाह दी थी कि इसे 5 लाख रुपये व अधिक के चेकों के लिए अनिवार्य किया जा सकता है। तदनुसार पीएनबी ने 1 जनवरी, 2021 से 50000 रुपये व अधिक के चेकों के लिए इस सुविधा को उपलब्ध कराया था और फिर अप्रैल 2022 से इसे 10 लाख रुपये व इससे अधिक मूल्य के चेकों के लिए अनिवार्य कर दिया है।

     पंजाब नैशनल बैंक ने अपनी सभी शाखाओं, इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं(रिटेल एवं कॉरपोरेट), पीएनबी वन और एसएमएस बैंकिंग के माध्यम से पीपीएस की सुविधा को लागू किया है। ग्राहक अपने द्वारा जारी चेक का जरुरी विवरण शाखा/इंटरनेट बैंकिंग सेवा (रिटेल व कॉरपोरेट)/ पीएनबी वन/एसएमएस बैंकिंग के जरिए जमा कर पीपीएस की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

रेंटल हाउसिंग के घोटालों को दबाने के लिए कोंकण के दो मंत्रियों का प्रशासन पर दबाव – एड विक्रांत चव्हाण 

Aman Samachar

भिवंडी तहसील कार्यालय परिसर में उड़ रही है स्वच्छता अभियान की धज्जियां

Aman Samachar

नागरिकों की पानी समस्या के लिए टैंकर माफिया को लाभ पहुचाने का काम कर रही मनपा – विधायक केलकर

Aman Samachar

वॉकहार्ट अस्पताल, मुंबई सेंट्रल की डा हनी सावला ने मंकीपॉक्स से बचाव के लिए दिए कुछ सुझाव

Aman Samachar

महात्मा फुले मार्केट के पीछे मनपा की जमीन पर अनधिकृत निर्माण

Aman Samachar

भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए उचित समय पर उचित निर्णय लिया जायगा – बालासाहेब थोरात 

Aman Samachar
error: Content is protected !!