Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

टीडीसी बैंक ठाणे व पालघर के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का करायेगी 30 लाख का ग्रुप दुर्घटना बीमा

भिवंडी [एम हुसेन ]  शिक्षण क्रांति सहित अन्य शिक्षक संगठनों द्वारा की गई मांग पर ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक ने ठाणे एवं पालघर जिला के वेतन धारक शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए 30 लाख रुपए का ग्रुप दुर्घटना बीमा निकालने का निर्णय लिया है। इसके लिए महाराष्ट्र राज्य शिक्षण क्रांति संगठन सहित अन्य शिक्षक संगठनों ने टीडीसी बैंक के संचालक मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया है।  
     शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए 30 लाख रुपए के दुर्घटना बीमा की सुविधा दिए जाने पर शिक्षण क्रांति संगठन के सचिव सुधीर घागस ने खुशी व्यक्त की है, उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीयकृत बैंको द्वारा उनके वेतनधारी कर्मचारियों के लिए अन्य सुविधाओं के साथ दुर्घटना बीमा दिया जाता था, लेकिन ठाणे एवं पालघर जिला में टीडीसी बैंक द्वारा वेतनधारी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए किसी प्रकार की कोई योजना लागू नहीं की गई थी। महाराष्ट्र राज्य शिक्षण क्रांति संगठन सहित अन्य कई शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर संगठनों ने 50 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा सहित ऑनलाइन एवं मोबाइल बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की थी ।     
  टीडीसी बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर संगठनों को भेजे गए पत्र में कहा है कि शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि, बैंक के अध्यक्ष,संचालक मंडल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ हुई विगत 19 अक्टूबर की बैठक में सविस्तार चर्चा किया गया था। जिसके बाद 31 अक्टूबर को हुई संचालक मंडल की बैठक में वेतनधारी सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए 30 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा निकालने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए पहले किश्त की राशि बीमा कंपनी द्वारा  भुगतान किया जाएगा। उसके बाद प्रत्येक वर्ष 360 रुपए वार्षिक की किश्त कर्मचारियों के खाते से काटकर बीमा कंपनी में उसका भुगतान किया जाएगा । यह दुर्घटना वीमा रिलायंस इंश्योरेंश कंपनी से लिया जाएगा, बीमा धारक की दुर्घटना में मौत होने पर उसके वारिश को बीमा की पूरी रकम दी जाएगी । दुर्घटना में बीमा धारक का हाथ,पैर एवं आंख जाने पर भी बीमा की पूरी राशि दी जाएगी। इसके अलावा बीमा धारक का हाथ,पैर एवं आंख बेकार होने पर उसे बीमा की राशि का 50 प्रतिशत दिया जाएगा।
   सुधीर घागस ने सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि 10 नवंबर तक सभी खातेदारों को मोबाइल बैंकिंग सेवा का लाभ दिया जाने वाला है , जिसके लिए सभी खातेदारों को फॉर्म भरना आवश्यक है। इसके लिए संबंधित शाखा में उन्हें फॉर्म उपलब्ध कराया गया है। शिक्षण क्रांति के सचिव सुधीर घागस सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने टीडीसी बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

संबंधित पोस्ट

अतुल कुमार गोयल ने पीएनबी के विशेष कार्याधिकारी का पद संभाला

Aman Samachar

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल ने एक जैसे कैप्शन के साथ शेयर की तस्वीर, दोनों हो गए ट्रोल

Admin

ठाणे में राकांपा कार्यकर्ताओं ने जलाया छगन भुजबल का पुतला

Aman Samachar

ठाणे स्टेशन रोड क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों का होगा एकीकृत पुनर्विकास

Aman Samachar

किसन नगर क्लस्टर के मास्टर लेआउट को उच्च स्तरीय समिति की मंजूरी , इमारत निर्माण का मार्ग खुला

Aman Samachar

पीएनबी ने देश के प्रति 127 वर्षों की सेवा को याद किया , PNB@Ease आउटलेट लॉन्च किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!