Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सिडबी का बिहार सरकार के साथ राज्‍य में एमएसएमई पारितंत्र के विकास हेतु गठबंधन 

पटना [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के संवर्द्धन वित्तपोषण और विकास में संलग्न शीर्ष वित्तीय संस्थान,  भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने बिहार सरकार के साथ राज्य में एमएसएमई पारितंत्र विकसित करने के लिए दो समझौता ज्ञापन निष्पादित किए हैं, जो उद्योग विभाग, बिहार सरकार तथा बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बिआडा) के साथ किए गए हैं।  प्रथम समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान श्री मनीष सिन्‍हा, महाप्रबंधक, सिडबी तथा श्री पंकज दीक्षित, भा.प्र.से. निदेशक (तकनीकी विकास), बिहार सरकार के मध्‍य हुआ तथा दूसरे समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान श्री मनीष सिन्‍हा, महाप्रबंधक, सिडबी तथा श्री भोगेंद्र लाल, कार्यपालक निदेशक (एच॰ क्यू), बिआडा के मध्‍य हुआ। दोनों समझौता ज्ञापन श्री सैयद शाहनवाज हुसैन, उद्योग मंत्री, बिहार सरकार, श्री ब्रजेश मेहरोत्रा, भा. प्र. से, अपर मुख्य सचिव, बिहार सरकार की उपस्थिति में हुआ । साथ ही, श्री प्रदीप कुमार झा, शाखा प्रबंधक, सिडबी पटना भी उपस्थित रहे।

          समझौता ज्ञापन के अंतर्गत सिडबी द्वारा बिहार सरकार के साथ एक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) स्थापित की जाएगी। पीएमयू एमएसएमई पारितंत्र के विकास को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बिहार राज्य के साथ सिडबी के लक्ष्य केंद्रित जुड़ाव के लिए आवश्यक अंतरवर्तन  करने में सरकार का समर्थन करेगा। दूसरी एमओयू के अंतर्गत, सिडबी ऐसी एमएसएमई के हित के लिए बिआडा के साथ निकट समन्‍वय में कार्य करेगा जो बिआडा द्वारा आवंटित किसी भूमि / प्‍लॉट पर कोई औद्योगिक इकाई लगाना चाहती है, जिससे बिहार राज्‍य में औद्योगीकरण को बढ़ावा मिल सके।

         इस अवसर पर सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सिडबी के साथ हुआ एमओयू बिहार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के विकास में गेम चेंजर साबित होगा, खासकर तब जबकि बियाडा की जमीन को सिडबी कोलेटरल के रुप में मान्यता देगा, साथ ही एमएसएमई को सस्ता और आसान ऋण भी उपलब्ध कराएगा, इससे बिहार के औद्योगिक विकास में काफी तेजी आएगी।उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने कहा कि देश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के संवर्द्धन, वित्तपोषण और विकास में शीर्ष वित्तीय संस्थान,  भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) का बड़ा योगदान है और ये खुशी की बात है कि बिहार सरकार के साथ सिडबी ने दो एमओयू पर दस्तखत किया है। उन्होंने कहा कि बिहार देश का 14वां राज्य है जिनसे सिडबी का करार हुआ है और सिडबी राज्य के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को मजबूती प्रदान करने में अहम भागीदारी निभाएगा।

संबंधित पोस्ट

असामाजिक तत्वों को रोकने के लिए नगर सेवक ने अपने खर्च से लगाये सीसीटीवी कैमरे 

Aman Samachar

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन 28 जनवरी को ठाणे के गडकरी रंगायतन में -एड बी एल शर्मा

Aman Samachar

अस्पताल में आक्सीजन के आभाव में चार मरीजों की मृत्यु , नगर विकास मंत्री ने दिया उच्च स्तरीय जांच का आदेश 

Aman Samachar

सिडबी के “प्रयास ” कार्यक्रम से पिरामिड के निचले पायदान के उद्यमियों को लाभ

Aman Samachar

हाकर्स यूनियन की ओर से मुलुंड में फेरीवालो का मुफ्त वैक्सीनेशन

Aman Samachar

वॉकहार्ट अस्पताल मुंबई सेंट्रल ने स्पुतनिक वी टीकाकरण अभियान किया शुरू

Aman Samachar
error: Content is protected !!