Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अस्पताल में आक्सीजन के आभाव में चार मरीजों की मृत्यु , नगर विकास मंत्री ने दिया उच्च स्तरीय जांच का आदेश 

ठाणे [ युनिस खान ] वेदान्त अस्पताल में कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मृत्यु हो गयी है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही से मरीजों की मृत्यु हुई है जबकि अस्पताल प्रबंधन ने क्रिटिकल होने से मरीजों की मृत्यु होने का दावा किया गया है। राज्य के नगर विकास मंत्री व जिले पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति की घोषणा करते हुए आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा।

                            वर्तक नगर की वेदान्त अस्पताल में आज चार कोरोना मरीजों की मृत्यु होने की  घटना सामने आने पर पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल के डाक्टरों व प्रबंधन से बात कर घटना की जानकारी लिया। पालकमंत्री शिंदे ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि घटना की जांच के लिए एक समिति के गठन का निर्णय लिया  गया है। समिति में आयएएस अधिकारी भिवंडी मनपा आयुक्त पंकज आशिया ,ठाणे  सिविल सर्जन ,व अन्य चार डाक्टर का समावेश किया गया है। समिति आज ही घटना की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को देगी। जांच  जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पालकमंत्री ने यह स्पष्ट किया है। पालकमंत्री को वेदांत अस्पताल प्रबंधन ने बताया है कि चारों मरीज क्रिटिकल इ जिनकी मृत्यु हुई है। जबकि मृत मरीजों के परिजनों का आरोप है कि कल शाम तक मरीजों की स्थिति अच्छी थी आज आक्सीजन के आभाव में मृत्यु हुई है। दोनों पक्षों की बात सुनकर पालकमंत्री शिंदे ने उच्च स्तरीय समिति गठित कर आज ही  जांच कर रिपोर्ट प्रशासन के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया है। पालकमंत्री शिंदे ने कहा है कि एमएमआर क्षेत्र की सभी सरकारी व अस्पतालों का फायर आडिट , इलेक्ट्रिक व आक्सीजन सुरक्षा की जांच का आदेश दिया गया है। सरकारी अस्पताल में आग लगने और आक्सीजन लीक की घटनाओं के बाद ऐसा निर्णय लिया गया है। ऐसे दुर्घटनाओं में अकारण लोगों को जान गवाना नहीं पड़े इसके लिए एमएमआर क्षेत्र की जिलाधिकारी व मनपा आयुक्तों की निगरानी में तग्य संस्था के माध्यम से फायर आडिट , विद्युत् व आक्सीजन सुरक्षा की जांच कराने का आदेश दिया गया है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

ठाणे- भिवंडी बायपास रोड व मालशेज रोड का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग

Aman Samachar

आधुनिक तकनीक से सृजित रोजगार और व्यवसाय ग्रामीण क्षेत्र में पहुँचाने से भारत बनेगा महाशक्ति – डा अनिल काकोडकर 

Aman Samachar

भिवंडी के पत्रकार दानिश आज़मी अविनाश चंद्र पांड्या स्मृति पत्रकारिता एवार्ड से सम्मानित

Aman Samachar

मेघालय के पहले पांच सितारा होटल विवांता मेघालय का मुख्यमंत्री संगमा के हाथो हुआ उद्घाटन

Aman Samachar

कावेसर तालाब के सौंदर्यीकरण के खिलाफ़ निवासियों ने फिर किया विरोध

Aman Samachar

आईएमए के 225 डाॅकटर्स ने काला फीता बांधकर मनाया राष्ट्रीय निषेध दिन

Aman Samachar
error: Content is protected !!