Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन 28 जनवरी को ठाणे के गडकरी रंगायतन में -एड बी एल शर्मा

ठाणे [ इमरान खान ] ठाणे में 29 वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन 28 जनवरी को किया गया है जिसमें देश के जाने कवि आमंत्रित हैं।  इस दौरान गत फरवरी माह में जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद सेना के जांबाज सिपाही राहुल आनंद भगत को मरणोपरांत महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।  इस आशय की जानकारी कवि सम्मेलन के संयोजक एड बी एल शर्मा ने पत्रकार सम्मेलन में दी है।
      उन्होंने बताया कि हिन्दी भाषी एकता परिषद व राजस्थानी सेवा समिति की ओर से 28 जनवरी की शाम 7 बजे से ठाणे शहर के रामगणेश गडकरी रंगायतन में 29 वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें पद्मश्री डा सुरेन्द्र शर्मा [ दिल्ली ] ,जगदीश सोलंकी [ कोटा ] , सुदीप भोला [ जबलपुर ] ,मनोज मनोहर [ कटनी ] हेमंत पांडेय [ कानपुर ] व साक्षी तिवारी [ लखनऊ ] आदि कविगण अपनी कविताओं से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। कवि सम्मेलन का सञ्चालन देवास से हास्यसम्राट शशिकांत यादव करेंगे।
         एड शर्मा ने बताया की गत वर्षों की तरह वर्ष भी संस्था की ओर से विविध क्षेत्रों की तीन विभूतियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। देश की रक्षा के सेना के शहीद सिपाही राहुल भगत की ओर से उनके परिजन महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार स्वीकार करेंगे। मशहूर लेखक देवमणि पांडेय को डा हरिवंशराय बच्चन पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इसी तरह मराठी कला व संस्कृति संवर्धन के लिए मराठी सिने अभिनेत्री तेजश्री प्रधान को छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।
        कवि सम्मेलन में विशेष अतिथि मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फंसलकर , विधायक संजय केलकर , विधान परिषद सदस्य एड निरंजन डावखरे ,उद्योगपति अजिताभ बच्चन , महाराष्ट्र एंड गोवा बार असोसिएशन के अध्यक्ष एड गजानन चव्हाण , एड सुदीप पासबोला और ठाणे जिला वकील संगठना के अध्यक्ष एड प्रशांत कदम उपस्थित रहेंगे।  कवि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए ओमप्रकाश शर्मा ,प्रेम शुक्ल , डा सुशिल इन्दोरिया ,प्रदीप गोयंका , महेश बागडा ,महेश जोशी ,अशोक पारेख ,राजेन्द्र दाधीच ,आर के सिंह ,एड दरम्यान इंह बिस्ट , धनंजय सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा की एम.एम. वैली सोसायटी के पदाधिकारियों का चयन

Aman Samachar

जीवन मूल्यों पर आधारित प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

Aman Samachar

 नदी में डूबकर मरने वाले 4 लोगों के परिजनों को शासन से मिली आर्थिक सहायता

Aman Samachar

एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स (ACCA), यूके के साथ की साझेदारी

Aman Samachar

कोंकण विभागीय आयुक्त रूबल अग्रवाल ने जिलाधिकारी कार्यालय में अलग-अलग योजनाओं की समीक्षा

Aman Samachar

मनपा की पांच विशेष समितियों के नवनिर्वाचित सभापतियों में चार महिलाऐं 

Aman Samachar
error: Content is protected !!