Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

हाकर्स यूनियन की ओर से मुलुंड में फेरीवालो का मुफ्त वैक्सीनेशन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मुंबई हाकर्स यूनियन की ओर से मुलुंड के फेरीवालों को मुफ्त वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन कराके वैक्सीन लगवाया गया है। कार्यक्रम के आयोजक शरीफ खान (अध्यक्ष मुलुंड विभाग,मुंबई हाकर्स यूनियन) ने बतलाया है कि मुलुंड के सभी फेरीवालो को नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ़ इंडिया के सहयोग से मुफ्त में कोवैक्सीन के टीके लगाना प्रारंभ हो गया है।
          इस शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ बाबूलाल सिंह द्वारा किया गया। प्रमुख अतिथि के रूप में मिहिर कोटेचा (विधायक), सुनील गंगवानी (महासचिव मुंबई कांग्रेस), उत्तम गीते (का.अध्यक्ष – जिला कांग्रेस), कु.राजोल संजय पाटील(युवा नेत्री), अमित पाटील(अध्यक्ष – मुलुंड राकापा), अब्दुल रहमान अंसारी (अध्यक्ष विक्रोली राकापा), विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राजेश इंगले, डॉ सचिन सिंह, संतोष सिंह, भूषण शेलार, मंगेश पवार, मोहित सिंह उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन में रामदास सोनावाने, शंकर वजंत्री, हृदय सिंह, लक्ष्मी शाह, मनोज थटेर,  सागर गायकवाड, अनिल सिंह, परेश रामानी, सुरेश कदम, रवि पुरुषोत्तम, मनोज राजभर, शांताराम चौधरी, मनोज कुशवाहा, विनोद यादव, मृत्युंजय सिंह का सहयोग मिल रहा है।

संबंधित पोस्ट

मुंबई में घरों की बिक्री में अप्रैल-जून तिमाही में 8 प्रतिशत की गिरावट: प्रॉपटाइगर डॉटकॉम

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कांग्रेस के आन्दोलन में शामिल हुए मनसे पदाधिकारी 

Aman Samachar

जीवन की सुरक्षा की खातिर विद्यार्थी लगवाएं कोरोना वैक्सीन -डॉ अशोक वाघ

Aman Samachar

कोपरी में निःशुल्क रंगोली प्रदर्शन

Aman Samachar

वॉकहार्ट हॉस्पिटल ने विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता के लिए मुंबई की बेस्ट के साथ की साझेदारी

Aman Samachar

कौसा , कलवा कोविड अस्पताल का निरिक्षण करने जा रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!