Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

भिवंडी में ऑटो चालक से 2 लाख रुपये का गांजा जब्त , आरोपी गिरफ्तार

 भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी स्थित झोपड़पट्टी परिसर गायत्री नगर में गांजा रखने के आरोप में 25 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है.  शांतिनगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि एक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नागांव रोड गायत्री नगर में ऑटोचालक को रोका और तलाशी के दौरान वाहन से 10.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये से अधिक है.
            पुलिस अधिकारी ने कहा कि चालक विनोद काचरे (25) को करीब 2 लाख 73 हजार रुपये कीमत का मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसे वह कथित तौर पर बेचने की योजना बना रहा था. पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन-प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच के उपरांत ही यह प्रतिबंधित पदार्थ कहां से लाया गया पता लगेगा.

संबंधित पोस्ट

दो देशी पिस्टल व छः जीवित कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार 

Aman Samachar

होंडा सिटी ने भारत में अपने 25 शानदार वर्षों का मनाया उत्‍सव 

Aman Samachar

समाजवादी विचारधारा जागृत करने के लिए सोमवार को ठाणे में सत्यशोधक रैली 

Aman Samachar

9 अगस्त क्रांति दिवस पर उपमुख्यमंत्री पवार करेंगे राकांपा कार्यालय का उद्घाटन – आनंद परांजपे

Aman Samachar

एनएआर इंडिया और जीएआर ने राष्ट्रीय स्तर के परिवर्तनकारी रियल इस्टेट सम्मेलन

Aman Samachar

नवी मुंबई, खारेगांव, शाहपुर, दापचारी में पार्किंग स्थल निर्धारित करने के लिए पालकमंत्री ने बुलाई आपात बैठक 

Aman Samachar
error: Content is protected !!