Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सिडबी के “प्रयास ” कार्यक्रम से पिरामिड के निचले पायदान के उद्यमियों को लाभ

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) अपने प्रयास कार्यक्रम के माध्यम से वित्तीय और गैर-वित्तीय मध्यवर्तियों के साथ साझेदारी में पिरामिड के निचले पायदान पर स्थित उद्यमियों को सस्ती दर पर 5 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करता है। अब तक, इस योजना के अंतर्गत 276 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 18000 से अधिक छोटे उद्यमियों, जो जीविका स्तर पर हैं और उद्यम स्तर तक पहुंचने की इच्छा रखते हैं को संवितरित की गई है |

कर्नाटक और केरल राज्यों में कार्यरत एक चैरिटेबल ट्रस्ट श्रीक्षेत्र धर्मस्थला ग्रामीण विकास परियोजना बीसी ट्रस्ट (एसकेडीआरडीपी) ने प्रयास पहल को आगे बढ़ाने के लिए सिडबी के साथ भागीदारी की है। श्री वी सत्य वेंकट राव, उप प्रबंध निदेशक ने धर्मस्थला में एसकेडीआरडीपी की अपनी यात्रा के दौरान एसकेडीआरडीपी के अध्यक्ष माननीय डॉ डी वीरेंद्र हेगड़े व अन्य अधिकारियों के साथ मुलाकात की और प्रयास योजना के समग्र निष्पादन और प्रभाव का आकलन किया। यह नोट करना बहुत उत्साहजनक था कि इस साझेदारी से 3500 से अधिक सूक्ष्म उद्यमियों को लाभ हुआ है और आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र में वित्तपोषण की कमी को पूरा करने के लिए कई और लोगों को अपने साथ लाने का लक्ष्य है।

श्री राव, उप प्रबंध निदेशक, सिडबी ने कहा कि प्रयास कम लागत वाली पूंजी पर उधारकर्ताओं के लिए आजीविका के अवसरों में सुधार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया बैंक का एक “प्रभावपूर्ण  कार्यक्रम” है और बैंक इस दिशा में लगातार काम करेगा।

संबंधित पोस्ट

उद्धव ठाकरे प्रदीप पूर्णेकर के घर पहुंचकर परिजनों न्याय दिलाने का दिया भरोसा

Aman Samachar

मानसून से पूर्व सभी नालों की सफाई समेत अन्य आवश्यक कार्य समय से पूरा करें – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

ठाणे रेलवे स्टेशन को ऐतिहासिक स्थल के रूप में पुनार्विक्सित करने की मंजूरी – विनय सहस्रबुद्धे 

Aman Samachar

धार्मिक स्थल खोलने की मांग को लेकर मनसे ने किया वृजेश्वरी मंदिर के सामने घंटानाद आन्दोलन 

Aman Samachar

एनबीएचसी के विकास के अगले चरण को चलाने के लिए विनोद कुमार प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त  

Aman Samachar

विवादित हिंदी वेब सीरीज रुद्रा एक विनाशक का शूटिंग सफलता पूर्वक पूर्ण

Aman Samachar
error: Content is protected !!