Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मरम्मत व देखरेख के चलते शुक्रवार को शहर के कई इलाके में जलापूर्ति बंद 

ठाणे [ इमरान खान ] स्टेम प्राधिकरण के माध्यम से रखरखाव, मरम्मत और अन्य कई कार्य के चलते शुक्रवार  25 फरवरी की सुबह 9 बजे से शनिवार की सुबह 9 बजे तक स्टेम से होने वाली जलापूर्ति बंद रहेगी।  ठाणे  मनपा की अपनी योजना से उपलब्ध जलापूर्ति ठाणे शहर में जोनिंग कर  वितरित की जाएगी।
जलापूर्ति बंद होने से शुक्रवार 25 फरवरी को घोड़बंदर रोड, पातलीपाड़ा, हीरानंदानी इस्टेट, ब्रह्माण्ड, विजयनगरी, गायमुख  बालकुम, कोलशेत, आजादनगर, गांधीनगर आदि इलाके में  शुक्रवार की सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक जलापूर्ति बंद रहेगी। रितुपार्क, जेल, साकेत, रुस्तमजी, समतानगर, आकृति, दोस्ती, जॉनसन, इटरनिटी, कलवा और मुंब्रा के कुछ हिस्सों में शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार सुबह 9 बजे तक जलापूर्ति बंद रहेगी।
शटडाउन के कारण अगले 1 से 2 दिनों तक पानी की आपूर्ति कम दबाव में होने की संभावना है। ठाणे मनपा ने नागरिकों से पानी का उचित भंडारण कर असुविधा के लिए सहयोग करने की अपील की है।

 

संबंधित पोस्ट

कर्मयोगी , जनसेवक एड बनवारीलाल शर्मा की स्मृति में स्वर कोकिला यती किशोरी ने प्रस्तुत की भजन

Aman Samachar

महाराष्ट्र दिवस पर रामनगर ने मनपा ने शुरू किया अपाला दवाखाना 

Aman Samachar

बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के कार्यक्रम की महापौर ने की सराहना

Aman Samachar

स्वच्छ नवी मुंबई हाफ मैराथन में 3250 नागरिकों व 500 धावकों ने लिया हिस्सा 

Aman Samachar

जिले में आज से न्युमोकोकल का बच्चों को टीका लगाने की शुरुआत 

Aman Samachar

पिनेकल इंडस्ट्रीज ने एडवांस्ड रेलवे सीटिंग सिस्टम की एक नई रेंज पेश की

Aman Samachar
error: Content is protected !!