Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम सभा भावलपुर के भावी प्रधान प्रदीप कुमार मौर्य (मन्नी) तैयारी में जुटे

प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज ) मान्धाता की राजनीति में आगामी पंचायत चुनाव में भारी संख्या में युवा किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे जिसकी तैयारी के मद्देनजर ग्राम सभा के युवा लगातार सामाजिक कार्यों में भागीदारी कर समाजसेवा करने में जुटे हैं। कुमार मौर्य (मन्नी) वरिष्ठ समाजसेवी लल्लन सिंह परिवार के अति विश्वनीय व्यक्ति हैं और मान्धाता की राजनीति में तेजी से उभरते हुए युवा नेता एडवोकेट अरुण सिंह (राजू) खासमखास, सहयोगी और कट्टर समर्थक है।
      एडवोकेट अरूण सिंह (राजू) के मार्गदर्शन में प्रदीप कुमार मौर्य (मन्नी) ग्राम सभा भावल पुर की जनता के बीच लगातार बने हैं और उनके सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं प्रदीप कुमार मौर्य (मन्नी) ग्राम सभा भावल पुर के सामाजिक, पारिवारिक और धार्मिक कार्यों में लगातार तन मन धन से सहयोग कर सहभागिता कर रहे हैं। प्रदीप कुमार मौर्य (मन्नी) गरीब जरूरतमंद के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को लगातार सहयोग कर रहे हैं।
      प्रदीप कुमार मौर्य (मन्नी) ग्राम सभा भावल पुर के जरुरतमंद गरीब मजदूर को राशनकार्ड उपलब्ध करवाने, वृद्धा पेंशन लगवाने का काम बहुत ही गंभीरता से कर रहे हैं। अब भारी संख्या में लोगों का राशनकार्ड बनवा चुके हैं। वृद्ध पेंशन लगवा चुके हैं,  युवा समाजसेवी प्रदीप कुमार मौर्य (मन्नी) मदरा पाल बस्ती, भावल पुर पाल बस्ती और हरिजन बस्ती में स्थानीय लोगों के पीने की पानी की समस्या को देखते नये हैंड पंप और रिबोर के जरिए लोगों की समस्या का हल कर चुके हैं। प्रदीप कुमार मौर्य (मन्नी) ग्राम सभा भावल पुर की जनता के बीच अपनी निस्वार्थ भाव समाजसेवा के चलते लोकप्रिय है और युवा वर्ग के बीच इनके लोकप्रियता की चर्चा है. युवाओं की एक बड़ी टीम प्रदीप कुमार मौर्य (मन्नी) के सहयोग में हमेशा साथ देखीं जाती है .
        युवा समाजसेवी प्रदीप कुमार मौर्य (मन्नी) का कहना है कि पंचायत चुनाव से पहले भावल पुर ग्राम सभा की विभिन्न बस्ती और पुरवा में जनता की सुविधा के लिए सौ स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम करेंगे। युवा समाजसेवी प्रदीप कुमार मौर्य (मन्नी) का कहना है कि समाजसेवा और जनता के सुख-दुख में शामिल होकर हमे बहुत खुशी मिलती है और यह सब हमें हमारे मार्गदर्शक युवा नेता एडवोकेट अरुण सिंह (राजू) के मार्गदर्शन में रहकर सीखने को मिला है। प्रदीप कुमार मौर्य (मन्नी) ने कहा कि क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी लल्लन सिंह परिवार ने भावल पुर के विकास में हमेशा से अहम रोल अदा किया है.
        भावल पुर वरिष्ठ समाजसेवी लल्लन सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह (गुड्डन) और पूर्व प्रधान एडवोकेट अरुण सिंह (राजू) के प्रयास से बहुत विकास कार्य हुए हैं हम ग्राम सभा भावल पुर के विकास के लिए वरिष्ठ समाजसेवी लल्लन सिंह परिवार के आभारी हैं। युवा नेता एडवोकेट अरुण सिंह (राजू) ने कहा कि प्रदीप कुमार मौर्य (मन्नी) उभरते हुए युवा समाजसेवी है पढ़ाई के दौरान ही इन्होंने गांव में समाजसेवा शुरू कर गांव विकास के लिए काम करना शुरू कर दिया आज इनकी बढ़िया समाजसेवा के चलते जनता के बीच इनकी लोकप्रियता बढ़ी है और ग्राम सभा भावल पुर की जनता इन्हें पसंद कर रही है।

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया – एचआर ने हासिल किया आईएसओ 30414:2018 सर्टिफिकेशन

Aman Samachar

जय परशुराम सेना ने दिवाली से सदस्यता अभियान शुरू करने की घोषणा की 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के छठे संस्करण का किया उद्घाटन

Aman Samachar

जीएसटी डेप्युटी कमिशनर मंजिरी फणसाळकर बनी मिसेज यूनिवर्स

Aman Samachar

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के लिए मनपा सुसज्ज , 4221 कोविड बेड समेत सभी आवश्यक तैयारी – मनपा आयुक्त

Aman Samachar

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार पटेल जयंती पर किसान ,मजदूर विरोधी केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

Aman Samachar
error: Content is protected !!