Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 रेनो इंडिया ने काइगर मॉडल ईयर 22 को किया पेश

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में नंबर एक यूरोपीय ब्रांड, रेनो ने आज अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बिल्कुल नए काइगर MY22 को 5.84 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया। स्पोर्टी, स्मार्ट और बेहद आकर्षक वाहन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले काइगर ने दुनिया में रेनो के 5 सबसे बड़े बाजारों में भारत को आगे बढ़ाने में बेहद अहम भूमिका निभाई है। फ्रांस और भारत की डिजाइन टीमों द्वारा साथ मिलकर बनाए गए रेनो काइगर को ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। यह रेनो की तीसरी ऐसी ग्लोबल कार है, जिसे दुनिया के सामने लाने से पहले भारत में पेश किया गया है। रेनो काइगर के CMFA+ प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल नई टेक्नोलॉजी के फीचर्स उपलब्ध हैं, जो शानदार प्रदर्शन एवं बेहतरीन क्षमता के सही संतुलन के साथ इस श्रेणी में सबसे बेहतर सुविधाएँ प्रदान करता है, जिसमें मल्टी-सेंस ड्राइविंग मोड्स, पहले से ज्यादा जगह और केबिन स्टोरेज के साथ-साथ कार्गो स्पेस शामिल हैं।

       काइगर MY22 इंजन के दो विकल्पों, यानी MT एवं EASY-R AMT ट्रांसमिशन में 1.0L  एनर्जी इंजन तथा MT एवं X-TRONIC CVT ट्रांसमिशन में 1.0L टर्बो इंजन के साथ उपलब्ध है, साथ ही इस वाहन की सभी रेंज में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर PM2.5 एडवांस्ड एटमॉस्फेरिक फिल्टर लगाया गया है जो केबिन के भीतर हवा की बेहतर गुणवत्ता को सुनिश्चित करता है। एकदम नए रेड फेड डैशबोर्ड एक्सेंट और रेड स्टिचिंग से सुसज्जित क्विल्टेड एम्बॉस सीट अपहोल्स्ट्री से हमें कार के इंटीरियर में रंगों का बेहतर तालमेल दिखाई देता है, जिससे यह और भी अधिक स्पोर्टी नज़र आने लगा है। कुल मिलाकर ड्राइविंग के अनुभव तथा आरामदेह सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए इसमें वायरलेस स्मार्टफ़ोन रेप्लिकेशन और क्रूज़ कंट्रोल फंक्शन को एक नए रंग के विकल्प – ड्यूल टोन में ब्लैक रूफ के साथ मेटल मस्टर्ड – के साथ शामिल किया गया है। रेनो काइगर MY22 टर्बो रेंज में बिल्कुल नए टेलगेट क्रोम इन्सर्ट, फ्रंट स्किड प्लेट, टर्बो डोर डिकल्स तथा रेड व्हील कैप्स के साथ 40.64 सेमी के डायमंड कट अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जो इसके बाहरी स्वरूप को बेहद शानदार और पहले से ज्यादा स्पोर्टी बना देते हैं।

      पिछले साल रेनो इंडिया ने अपनी 10वीं वर्षगांठ समारोह के एक हिस्से के रूप में काइगर RXT(O) वेरिएंट को लॉन्च किया था, जिसे MT और X-TRONIC CVT ट्रांसमिशन में 1.0L टर्बो के साथ-साथ बेहद आकर्षक कीमतों पर पेश किया जाएगा। बिल्कुल नई काइगर MY22 रेंज की बुकिंग आज, 31 मार्च, 2022 से शुरू होगी। रेनो काइगर भारतीय बाजार में सुरक्षा से संबंधित मौजूदा आवश्यकताओं का पूरी तरह पालन करता है, और कार में सवार यात्रियों के साथ-साथ पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिहाज से भी यह एक कदम आगे है। हाल ही में, रेनो काइगर को पूरी दुनिया में कारों का मूल्यांकन करने वाले अग्रणी कार्यक्रम, यानी ग्लोबल NCAP द्वारा वयस्क यात्रियों की सुरक्षा के लिए 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग से सम्मानित किया गया है।

संबंधित पोस्ट

फ्यूचर जेनेराली के हेल्थ एलीट कवर के साथ दुनिया भर में प्राप्त करें स्वास्थ्य देखभाल 

Aman Samachar

मेरा परिवर मेरी जिम्मेदारी जैसे मेरा मानसिक आरोग्य मेरी जिम्मेदारी की पहचान जरुरी  – डा. शिल्पा आडारकर 

Aman Samachar

इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड ने विकसित कर हेपेटाइटिस ए वैक्सीन ‘हेविश्योर®’ किया लॉन्च 

Aman Samachar

सीसीटीवी में कैद पुलिस अधिकारी की गुंडागर्दी

Aman Samachar

हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी एक गुलदस्ते के फूल- आबू आसिम आजमी

Aman Samachar

अनाधिकृत निर्माण निर्माणों पर चला मनपा का हथौड़ा

Aman Samachar
error: Content is protected !!