Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

इमारत निर्माण के मिट्टी की टीला गिरने से दो मजदूरों की मृत्यु , एक घायल 

ठाणे [ इमरान खान ] ठाणे के नौपाड़ा इलाके में स्वाद होटल के पास एक इमारत निर्माण के खड्डे से निकली मिट्टी का ढेर में दबने से तीन लोग फंसने गंभीर रूप से घायल हो गए।  घटनास्थल पर ही मलबे में फंसे तीनों को बाहर निकाल लिया गया और इलाज के लिए ठाणे के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
          नौपाडा बी केबिन की सत्य निलाई को आप सोसायटी की इमारत के निर्माण के लिए जेसीबी से खड्डे की खुदाई कर मिट्टी साईड में जमा थी। स्वाद होटल के पास इमारत निर्माण का कार्य शुरू हुआ। गुरुवार शाम करीब 6-30 बजे मिट्टी का टीला अचानक ढह गया और उसके नीचे निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूर हबीब बाबू शेख (42) और रंजीत कुमार सैनी [ 35 ] मुंब्रा निवासी की मलबे में दबने से मृत्यु हो गयी। घटना के कुछ देर में मौके पर फायर ब्रिगेड, आपदा प्रबंधन की टीम ने तीनों को मलवे से बाहर निकाला। डॉक्टरों के इलाज से पहले ही हबीब बाबू शेख और रंजीत को मृत घोषित कर दिया। निर्मल रामलाल राब गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका सिविल अस्पताल में उपचार शुरू है। उनकी गर्दन में चोट लगी है। इस बीच नौपाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

संबंधित पोस्ट

सोसायटियों में सामान पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय का पुलिस वेरिफिकेशन कर देगी पहचानपत्र

Aman Samachar

आन लाईन शिक्षा के लिए मनपा अपने विद्यार्थियों को छः माह के लिए देगी 1200 उपस्थिति भत्ता 

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी की शहाड (कल्याण) में 10 मिलियन वर्ग-फुट के भूखंड को विकसित करने की योजना

Aman Samachar

भईंदर में श्रीमद भगवत कथा के आयोजन की जोरदार तैयारी शुरू 

Aman Samachar

एयू स्माल फाइनेंस बैंक ने नियुक्ति किया आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर एच. आर. खान को नॉन-एक्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंटर डायरेक्टर

Aman Samachar

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक व एजेंस फ्रांसेई डी डेवेलोपेमेंट के बीच हरित वित्तपोषण के लिए समझौता 

Aman Samachar
error: Content is protected !!