Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

  कौशाम्बी, गाजियाबाद में SIDBI की नई शाखा का हुआ उद्घाटन

मुंबई [ इमरान खान ] भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने कौशांबी, गाजियाबाद में अपनी नई शाखा का उद्घाटन श्री राहुल प्रियदर्शी, मुख्य महाप्रबंधक, सिडबी द्वारा किया । इस अवसर पर श्री. राहुल प्रियदर्शी ने कहा कि सिडबी पिछले 34 वर्षों से एमएसएमई इकाइयों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास करता रहेगा। इस अवसर पर श्री. मनीष सिन्हा, क्षेत्रीय प्रबंधक (लखनऊ क्षेत्र), श्री. ज्ञानेश कुमार गाजियाबाद शाखा प्रबंधक और कई उद्योगपति भी मौजूद रहे।

श्री. मनीष सिन्हा ने कहा कि गाजियाबाद में नई शाखा के माध्यम से हम क्षेत्र की सभी एमएसएमई इकाइयों तक पहुंचेंगे और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे और उनके विकास में भागीदार बनेंगे । श्री. ज्ञानेश कुमार ने उपस्थित सभी उद्योगपतियों को धन्यवाद दिया और शीघ्र ऋण वितरण और समय पर सेवा का आश्वासन दिया। सिडबी की नई शाखा से गाजियाबाद, हापुड, पिल्खुवा, लोनि और आसपास के इलाकों में मौजूद एमएसएमई को फायदा होगा।

उद्घाटन के दिन, गाजियाबाद शाखा ने श्री. राहुल प्रियदर्शी के हाथों 3 इकाइयों को कुल रु. 1760 लाख की राशि के ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए, उनमे से – मेसर्स रोल्ज़ इंडिया वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, गाजियाबाद [कूड़ा से ऊर्जा प्रसंस्करण इकाई], मेसर्स अरिहंत प्रिसिजन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड, गाजियाबाद [ऑटो कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट], मेसर्स राहुल प्रिंट ओ पैक, ओखला [पाठ्यचर्या पुस्तकें प्रिंटिंग इकाई] को वितरित किए गये ।

संबंधित पोस्ट

मनपा आयुक्त ने बूस्टर डोस लेकर योजना का किया शुभारम्भ

Aman Samachar

भिवंडी में मोटर सायकिल चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार 

Aman Samachar

गोरखपुर में सिडबी द्वारा स्थापित आरओ और चिलर प्लांट का योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन

Aman Samachar

ईडी ने मुंब्रा में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के दफ्तर पर छापा मारा

Aman Samachar

पीएनबी ने अपने ग्राहकों से 18.12.2023 तक केवाईसी विवरण अद्यतन करने का किया आग्रह

Aman Samachar

वरालादेवी तालाब में डूबकर 2 बच्चों की मौत से परिजनों में शोक 

Aman Samachar
error: Content is protected !!