Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सभ्यता फाउंडेशन ने `एडाप्ट ए हेरिटेज 2.0’ पहल के तहत भारत के चार ऐतिहासिक स्मारकों का लिया जिम्मा 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत की सांस्कृतिक धरोहर के प्रोत्साहन व संरक्षण को समर्पित अलाभकारी कंपनी सभ्यता फाउंडेशन को सरकार की एडाप्ट ए हेरिटेज 2.0 परियोजना के तहत भारत के चार प्रतिष्ठित स्मारकों की देख-रेख व प्रोत्साहन का कार्य सौंपा गया है। अंगीकृत स्मारकों में राजधानी के हृदयस्थल में स्थित पुराना किला, हुमांयू का मकबरा, सफदरजंग मकबरा और मेहरौली पुरातात्विक पार्क शामिल हैं।
        संस्कृति मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संस्थान (एएसआई) द्वारा शुरु की गयी इस पहल का उद्देश्य निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के साथ सहभागिता कर केंद्रीयकृत संरक्षित स्मारकों व स्थलों में सुविधाएं उपलब्ध व विकसित करना है। इस विशेष घोषणा के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री एस जयशंकर, मा. विदेश मामलों के मंत्री, भारत सरकार व अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
     ‘स्मारक सारथी’ के तौर पर सभ्यता फाउंडेशन इन चार धरोहर स्थलों पर आगंतुकों के अनुभव को समृद्ध बनाने का जिम्मा उठाएगी और इन्हें अवश्य जाने योग्य गंतव्य के तौर पर स्थापित करेगी। इसके प्राथमिक उद्देश्यों में शामिल रहेगा आगंतुकों की संख्या बढ़ाना, सुविधाओं का विस्तार और स्वच्छता, पहुंच, सुरक्षा व जानकारी देने पर ध्यान देते हुए लोगों को अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त कराना।
      सचिव, संस्कृति मंत्रालय, श्री गोविंद मोहन ने अपने विचार साझा करते हुए कहा: “हमारे सम्मानित  प्रधानमंत्री के ‘विरासत भी, विकास भी’ के विजन के साथ, यह पहल हमारी भारतीय विविध धरोहर को संरक्षित रखने के लिए हमारे संयुक्त प्रयासों की प्रतिबद्धता को प्रतिस्थापित करती है, जो सरकार, कॉर्पोरेट और नागरिकों को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की रक्षा में जोड़ती है। सभ्यता फाउंडेशन द्वारा इन चार स्मारकों का अंगीकरण ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ की भावना को प्रतिष्ठित करता है, जो शानदार धरोहर को सराहना के एक नए युग की ओर ले जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

किसन नगर क्लस्टर के मास्टर लेआउट को उच्च स्तरीय समिति की मंजूरी , इमारत निर्माण का मार्ग खुला

Aman Samachar

रोटरी क्लब ने भक्ति वेदांत अस्पताल को दी कई अत्याधुनिक मशीनें

Aman Samachar

घोडबंदर रोड में धड़ल्ले से चलने वाले हुक्का पार्लर व अनधिकृत लाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Aman Samachar

सेलिब्रिटी जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के साथ शॉपर्स स्टॉप ने इस साल के ब्यूटी फेस्टिवल “शोस्टॉपर्स” की शुरुआत

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म हम सूर्यवंशम हैं का ट्रैलर 10 जनवरी की सुबह 10 बजे रिलीज

Aman Samachar

हाउसिंग सोसायटियों के गैर कृषि कर को स्थगित करने के निर्णय से लाखों नागरिकों को राहत – विधायक केलकर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!