Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

16 छात्र कोरोना पोजिटिव मिलने से 27 दिसंबर तक घनसोली स्कूल बंद 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] घनसोली के एक छात्र की कोरोना जांच पोजिटिव आयी है।  जिस्सके बाद मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने स्कूल के सभी विद्यार्थियों व उनके परिजनों की कोरोना जांच करने का आदेश दिया है।
             शेतकारी शिक्षण संस्थान के माध्यमिक व जूनियर स्कूल के एक छात्र के माता-पिता ने कतर की यात्रा की थी। जब माता-पिता और उनके परिवार ने कोविड परीक्षण किया, तो माता-पिता का कोरोना परीक्षण तो निगेटिव रिपोर्ट आई थी। लेकिन उनके बच्चे की कोविड परीक्षण रिपोर्ट पोजिटिव मिली है। माता-पिता की रिपोर्ट निगेटिव होने के बावजूद बच्चे की रिपोर्ट पोजिटिव कहाँ से आई।  बच्चा कहाँ से पोजिटिव हुआ इसकी जांच की जा रही है। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावनाओं का पता लगाया जा रहा है कि वास्तव में बच्चा कहां संक्रमित था और बच्चे के नमूने परिक्षण के लिए भेजे गए हैं।
जिस स्कूल में छात्र पढ़ रहा था, उस स्कूल के 800 से अधिक छात्रों को कोरोना जांच किया गया जिसमें16 छात्रों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिना कोविड लक्षण वाले सभी बच्चों को वाशी मनपा के सिडको कोविड सेंटर में रखा गया है। सभी कोरोना पोजिटिव छात्रों के परिवार के सदस्यों के साथ-साथ उनके करीबी संपर्कों के लोगों का भी कोविड परीक्षण किया गया है।  इसी तरह बाकी बच्चों और उनके परिवारों की घर पर ही जांच की जा रही है।
पिछले दो दिनों की तरह, स्कूल के छात्रों को कोविड परीक्षण के अधीन किया गया है और स्कूल और उसके आसपास के इलाकों में कोविड निवारक उपायों को लागू करके कीटाणुरहित किया गया है। मनपा आयुक्त बांगर के निर्देशानुसार 18 से 26 दिसम्बर, 2021 तक 7 दिनों की अवधि के लिए स्कूल को बंद करने का निर्देश दिया गया है। संस्था को 27 तारीख को स्कूल शुरू होने से पहले कोविड निवारक उपायों को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है।

संबंधित पोस्ट

SBI कार्ड ने ट्रैवेल के शौकीन लोगों के लिए ‘SBI कार्ड MILES’ लॉन्च किया

Aman Samachar

शिवशांती प्रतिष्ठान द्वारा पक्षियों व प्राणियों को पानी पिलाने का शुरू किया गया उपक्रम

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने शुरू की बॉब 360 –  एक अल्पकालिक जमा योजना

Aman Samachar

प्रवासी उत्तर भारतीयों व क्षेत्र की जनता का मिल रहा भारी स्नेह – सांसद रामभुआल निषाद

Aman Samachar

कोरोना की दूसरी लहर में साठ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सर्वाधिक 330 लोगों गयी जान

Aman Samachar

राज्य के गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर भाजपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!