Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

लोकमान्य – सावरकर नगर में शिवसेना को झटका , मयूर शिंदे समेत अनेक भाजपा व शिवसेना कार्यकर्ता राकांपा में शामिल 

ठाणे [ युनिस खान ] लोकमान्य, सावरकर-करवालो नगर में भाजपा और शिवसेना में फूट पड़ने लगी है। भाजपा पदाधिकारी मयूर शिंदे समेत भाजपा और शिवसेना के अनेक कार्यकर्ताओं ने रविवार को गृहनिर्माण मंत्री डा जितेंद्र आव्हाड के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए राकांपा में शामिल हो गए हैं।  इस मौके पर राकांपा के शहर अध्यक्ष आनंद परांजपे और पूर्व नगर सेवक हनुमंत जगदाले व अमित सरैया मौजूद थे।
         मयूर शिंदे पिछले कई सालों से बीजेपी में काम कर रहे हैं। राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  शरद पवार और गृहनिर्माण मंत्री डा आव्हाड के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए मयूर शिंदे अपने समर्थको और कई शिव सैनिक आज राकांपा में शामिल हो गए। इसमें करीब 50 महिलाएं भी शामिल हैं।  आनंद परांजपे ने उन्हें राकांपा का झंडा देकर पार्टी में प्रवेश दिया।  इस अवसर पर दिगंबर ठाकुर, पूर्व परिवहन सदस्य संतोष पाटिल , अन्नू आंग्रे, राजा जाधवर, संदीप घोगरे आदि उपस्थित थे।
              गृहनिर्माण मंत्री डा आव्हाड के मुताबिक, हर कोई बदलाव की उम्मीद करता है। लोगों का काम हो रहा है और लोगों को राकांपा  पर भरोसा है। युवा समझते हैं कि उनका भविष्य किसके हाथों में है।  इसलिए वे राकांपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवाओं की यह ऊर्जा निश्चित रूप से बदलाव लाएगी।

संबंधित पोस्ट

स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए क्रिसमस पर शिवशांति प्रतिष्ठानने निकाली 

Aman Samachar

स्वधर्म का नाम ही नित्य यज्ञ है – स्वामी नरेंद्रानन्द सरस्वती

Aman Samachar

रूद्र प्रतिष्ठान को मिला राज्य सरकार का वनश्री पुरस्कार 

Aman Samachar

आरोग्य कर्मियों , कोरोना मरीजों व उनके रिस्तेदारों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने में जुटी संस्थाएं

Aman Samachar

राज्य सरकार किसी त्योहार के खिलाफ नहीं बल्कि कोरोना के खिलाफ – मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की मेजबानी में होगा टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2023 

Aman Samachar
error: Content is protected !!