Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एफ ए डी ए  ने  5वें ऑटो रिटेल कॉनक्लेव – ‘कोलैबोरेट,-इनोवेट-एक्सिलरेट’ का किया समापन 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफ ए डी ए / FADA) ने 59वीं एजीएम के तुरंत बाद “कोलैबोरेट-इनोवोट-एक्सिलरेट” थीम पर आधारित ऑटो रिटेल कॉन्क्लेव के पांचवें संस्करण की मेजबानी की। इस सम्मेलन में ऑटोमोबाइल उद्योग की प्रमुख हस्तियों के साथ-साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले 500 से अधिक डीलर सदस्यों ने भी हिस्‍सा लिया।

     इस सम्मेलन का उद्घाटन भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के माननीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। इस अवसर पर सियाम (SIAM) के प्रेसिडेंट श्री विनोद अग्रवाल, एसीएमए की प्रेसिडेंट श्रद्धा सूरी मारवा, एफ ए डी ए  के प्रेसिडेंट मनीष राज सिंघानिया और एफ ए डी ए  के वाइस प्रेसिडेंट सी एस विग्नेशवर की मौजूदगी रही।

      इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल निर्माता बनने के लिए मैं ऑटोमोबाइल उद्योग को हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। हालांकि, हमारी आकांक्षाएं इससे भी ऊंची हैं और हमारा लक्ष्य खुद को दुनिया के अग्रणी ऑटो विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना है, और इसे हासिल करने के लिए हमें  मिलकर काम करने की जरूरत होगी और भारत की ताकत को वैश्विक ब्रांड्स के साथ एकजुट करना होगा। ऑटोमोबाइल क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है, जो भारत की मैन्युफैक्चरिंग जीडीपी में 40% का महत्वपूर्ण योगदान देता है।

      उन्होंने कहा, मैं डीलरों को स्क्रैपिंग सेंटर, फिटनेस सेंटर और ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करूंगा। यह सक्रिय कदम न केवल व्यवसायों में नई जान फूंकता है बल्कि पर्यावरण के अनुकूल आवागमन को बढ़ावा देने के हमारे व्यापक मिशन के मुताबिक भी काम करता है। साथ ही, सरकार इन पहलों के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

      इसके अलावा, मैं ग्राहकों की सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए समर्पित डीलर बिरादरी की सराहना करता हूं और ऑटोमोबाइल पारितंत्र के अभिन्न घटक के रूप में पहचान कर ओईएम से डीलरों को राजस्व सृजन वृद्धि के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की अपील करता हूं। उद्योग विकसित होने के साथ ही तेजी से बदलावों को अपना रहा है। ऐसे में हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए डीलरों, ओईएम और उपकरणों के आपूर्तिकर्ताओं के साथ मिलकर काम करते हुए आगे बढ़ना है।“

      ऑटो रिटेल कॉन्क्लेव में ऑटोमोटिव इकोसिस्टम के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए मनीष राज सिंघानिया ने कहा, “5वें ऑटो रिटेल कॉन्क्लेव के लिए हमारा यहां होना सामूहिक आकांक्षा की अभिव्यक्ति है। हमारी हाल की 59वीं वार्षिक आम बैठक ने हमने अपनी विकास यात्रा का मूल्यांकन किया है। मैं दूरदर्शी पहलों के लिए हमारे माननीय मंत्री नितिन गडकरी का दिल से आभारी हूं, जिसने भारत के राजमार्गों को विश्व स्तरीय एक्सप्रेसवे में बदल दिया है। इसकी वजह से वाहनों की बिक्री में इजाफा हुआ है। सड़क सुरक्षा के प्रबंधकों के रूप में, हमने अपने ग्राहकों को सड़कों पर सुरक्षा के महत्वपूर्ण महत्व की याद दिलाने के लिए ‘बकल अप अभियान‘ की शुरुआत की है।

 

संबंधित पोस्ट

पानी की भारी किल्लत से परेशान महिलाओं ने मनपा मुख्यालय पर धरना आन्दोलन की दी चेतावनी

Aman Samachar

एक्सपायरी उत्पादों का केंद्र बना भिवंडी 

Aman Samachar

सौतेली माँ की हत्या कर मुंब्रा से फरार आरोपी गुजरात से गिरफ्तार 

Aman Samachar

करोड़ों की लागत से हुए मसुंदा तालाब के सौंदर्यीकरण की स्थिति दयनीय

Aman Samachar

जिले में संभावित ट्रैफिक जाम से बचने के लिए 15 दिनों के भीतर उपाय योजना पेश करें – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

 आवासीय मकानों के किराये में सालाना आधार पर 17.4% की बढ़ोतरी, 

Aman Samachar
error: Content is protected !!