Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आईटीआई द्वारा आयोजित कॅरियर मार्गदर्शन शिविर में 350 विद्यार्थी सहभागी 

ठाणे [ इमरान खान ] शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा वागले इस्टेट में आयोजित छत्रपति शाहू महाराज युवा शक्ति करियर मार्गदर्शन शिविर में 350 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और करियर मार्गदर्शन से लाभान्वित हुए।

ठाणे के एम  एच स्कूल में आयोजित शिविर का उद्घाटन ठाणे के भाजपा विधायक संजय केलकर ने किया।  इस मौके पर तहसीलदार युवराज बांगर मौजूद रहे। विधायक केलकर ने इस अवसर पर छात्रों को संबोधित किया। तहसीलदार बांगर ने भी छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए संदेश दिया कि छात्रों को जीवन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और अध्ययन करना चाहिए।

       इस शिविर में दत्तात्रेय उतेकर, महेश कुलकर्णी, रमाकांत शर्मा, साहिल मुल्ला और श्रीमती पवित्रा सावंत ने मार्गदर्शन किया।  संस्थान की प्रिंसिपल स्मिता माने ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

संबंधित पोस्ट

सौतेली माँ की हत्या कर मुंब्रा से फरार आरोपी गुजरात से गिरफ्तार 

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के 30 जून, 2022 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने विभिन्न अवधि के लिए रिटेल सावधि जमा पर अपनी ब्याज दरों में 125 आधार अंकों तक की वृद्धि 

Aman Samachar

प्रैक्टिकली के फ्री ऑनलाइन समर वर्कशॉप के साथ, स्टूडेंट्स करेंगे फन  

Aman Samachar

भिवंडी में प्रधानमंत्री आवास योजना बंद होने से सस्ते घर का सपना देखने वाले हजारों नागरिक निराश

Aman Samachar

एयर गन की गोली से घायल त्रिपुरा के एक मरीज़ पर मेडिका हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक की गयी सर्जरी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!