Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़हलचल

भिवंडी में तरंग सेवा धाम संस्था की ओर से दीवाली का पहला दीप शहीदों के नाम 

 भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी में तरंग सेवा धाम फाउंडेशन की संस्थापक प्रणीमित्र दीप्ति देशमुख की अवधारणा के माध्यम से शहीदों के लिए पहला दीपावली दीप प्रज्ज्वलित किया गया। शहीदों को याद कर दीवाली मनाने की शुरुआत की गयी।
          यह पहल पिछले चार वर्षों से भिवंडी में शुरू की गई है, और देश के लिए शहीदों द्वारा किए गए बलिदानों को याद करने के लिए दिवाली की शुरुआत में पहला दीपक जलाया जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस नीरीक्षक राजेंद्र मायने, शिवसेना के पदाधिकारी मदन भोई, अरुण पाटिल, बजरंग दल के दादा गोसावी, जयानंद केनी, विजय खाने, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सोनवणे, शोभना चौधरी और गणेश टिफनवार, साक्षी भोईर, रीता माहेश्वरी, राजेश भारती, पुलिस नायक वाल्मीक वाघ, राजाराम दिघोले और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप जलाया। इस मौके पर राजू अलगुंडा, दिनेश भोइर, साजिद अंसारी ने देशभक्ति के गीत गाकर माहौल को यादगार बना दिया।

संबंधित पोस्ट

एक लाख 15 हजार रूपये की मेफेड्रीन पावडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

शहर व जिला पत्रकार संघ के शिबिर 50 पैकेट रक्त एकत्रित, 121 लोगों ने लिए आरोग्य परिक्षण का लाभ 

Aman Samachar

राकांपा नगर सेवक अशरफ पठान शानू बने मनपा में विरोधी पक्षनेता 

Aman Samachar

राकांपा की ओर से गरीब व जरूरतमंद लोगों को छत्रियां वितरित 

Aman Samachar

चोर समझकर युवक की पीटकर हत्या मामले में 9 लोग गिरफ्तार

Aman Samachar

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के जेईई-एडवांस्ड व दसवीं बोर्ड परीक्षा के होनहार विद्यार्थियों किया सत्कार

Aman Samachar
error: Content is protected !!