Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कामकाज में तेजी लाने के लिए जिला परिषद कर्मियों के सामान्य तबादले की प्रक्रिया शुरू – डा भाउसाहेब दांगडे 

ठाणे [ युनिस खान ] जिला परिषद के विभिन्न विभागों एवं विभिन्न संवर्गों में कार्यरत कर्मचारियों के सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गयी है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा भाऊसाहेब डांगड़े की अध्यक्षता में यह स्थानांतरण प्रक्रिया काउंसलिंग के माध्यम से की जा रही है।
          सरकार के दिनांक 15 मई 2014 के अनुसार जिला परिषद् में हर वर्ष सामान्य स्थानान्तरण की प्रक्रिया की जाती है।  इसी के तहत इस साल तबादला प्रक्रिया चल रही है।  जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा पाटिल, उपाध्यक्ष सुभाष पवार, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा रूपाली सातपुते, सामान्य प्रशासन विभाग के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अविनाश फड़तरे और विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

          मंगलवार को ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, निर्माण विभाग, पशुपालन विभाग, वित्त विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, सामान्य प्रशासन समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों का तबादला किया गया। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग और ग्राम पंचायत विभाग के कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया।  शासनादेश के अनुसार स्थानान्तरण प्रक्रिया को क्रियान्वित करते हुए कर्मचारियों का स्थानान्तरण आदिवासी, गैर आदिवासी, वरिष्ठता, अनुरोध आदि चरणों के अनुसार किया जा रहा है।  सामान्य प्रशासन विभाग के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अविनाश फड़तरे ने कहा कि इन तबादलों को करते हुए, जिला परिषद का उद्देश्य प्रत्येक तालुका में कर्मचारियों को समानीकरण करके प्रशासनिक कार्य में तेजी लाना है।

संबंधित पोस्ट

शिवशांती प्रतिष्ठान के स्वच्छता अभियान में स्थानीय लोगों ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

4 अक्टोबर से 8 से 10 कक्षा के स्कूल शुरू करने की समीक्षा कर महापौर ने दिए आवश्यक निर्देश 

Aman Samachar

महागिरी में राकांपा गटनेता नजीब मुल्ला ने किया चौक का उद्घाटन 

Aman Samachar

कमिंस इंडिया ने ‘डायवर्सिटी एंड इन्क्लूज़न पार्टनर’ व  ‘आउटस्टैंडिंग प्रोफेशनल डेवलपमेंट इवेंट’ अवॉर्ड्स जीते

Aman Samachar

20 , 21 जनवरी दो दिवसीय कर्ण बधिर जाँच व मुफ्त श्रवण यंत्र वितरण शिबिर 

Aman Samachar

एचसीएल फ़ाउंडेशन व अभिनव बिंद्रा फ़ाउंडेशन ट्रस्ट ने खिलाड़ियों की क्षमता को निखारने के लिए की साझेदारी

Aman Samachar
error: Content is protected !!