Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

20 , 21 जनवरी दो दिवसीय कर्ण बधिर जाँच व मुफ्त श्रवण यंत्र वितरण शिबिर 

ठाणे [ युनिस खान ] केन्द्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय व अली यावर जंग राष्ट्रीय श्रवण विकलांग संस्था के सहयोग से समन्व प्रतिष्ठान की ओर से दो दिवसीय शिबिर में कर्ण बधिर लोगों को मुफ्त श्रवण यंत्र वितरित किया जाएगा। समन्वय प्रतिष्ठान के अध्यक्ष व एमएलसी एड. निरंजन डावखरे ने इस आशय की जानकारी दी है। ठाणे   मनपा क्षेत्र में कर्ण बधिर लोगों की संख्या को देखते हुए एड. डावखरे ने 20 व 21 जनवरी को मुफ्त श्रवण यत्र वितरण शिबिर का आयोजन किया है।

             उन्होंने बताया कि कर्ण बधिर लड़कों व व्यक्तियों को आर्थिक समस्या के चलते दर्जेदार श्रवण यंत्र खरीदना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे कर्ण बधिर लोगों को श्रवण यत्र मुहैया कराने के लिए समन्वय प्रतिष्ठान ,केन्द्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय एवं अली यावर जंग राष्ट्रीय श्रवण विकलांग संस्था मुंबई की ओर मुफ्त शिबिर आयोजित किया गया है। ठाणे पश्चिम में जिला परिषद के निकट जवेरी थानेवाला स्कूल फार डेफ में 20 व 21 जनवरी को होने वाली शिबिर में इच्छुक लोगों की जांच की जायेगी। जाँच के बाद कर्ण बधिर लोगों को मुफ्त श्रवण यंत्र दिया जायेगा। इस योजना का लाभ लेने वालों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रूपये से अधिक नहीं होना चाहिए। इसके लिए तलाठी ,तहसीलदार ,या सक्षम प्राधिकारी का प्रमाणपत्र , सिविल सर्जन से मिलने वाला कर्ण बधिर प्रमाणपत्र , आधार कार्ड का झेरोक्स , राशन कार्ड का झेरोक्स ,दो पासपोर्ट साईज देना आवश्यक है। भाजपा के खोपट कार्यालय में 18 जनवरी तक इच्छुक लाभार्थी अपना कागजाद जमा कराएं . ठाणे शहर के लोगों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए समन्वय प्रतिष्ठान के अध्यक्ष व एमएलसी एड. डावखरे ने आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

जल शुद्धिकरण की 11 यूनिट व क्लोरीनेशन का एक प्लांट बंद होने से अशुद्ध पानी की आपूर्ति – अशरफ पठान

Aman Samachar

विविध मांगों के लेकर बंजारा समाज ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किया डफला बजाओ आन्दोलन

Aman Samachar

होंडा की नई ग्‍लोबल एसयूवीएलीवेट ने भारत में ग्‍लोबल डेब्‍यू किया   

Aman Samachar

आवश्यक कार्य के चलते शहर के कई क्षेत्रों में बुधवार को जलापूर्ति बंद 

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा अपनी विरासत को सभाले हुए देश के अग्रणी शहरों में अपना मुकाम बनाया – मंदाताई म्हात्रे  

Aman Samachar

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लीडर एका ने रोहित श्रीवास्तव को मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!