Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

अभिनेत्री केतकी चितले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

ठाणे [ युनिस खान ] राकांपा प्रमुख शरद पवार के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में अभिनेत्री केतकी चितले को ठाणे न्यायालय ने आज 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है। न्यायालय ने जमानत का निर्णय सुरक्षित रखा है।
          राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अभिनेत्री चितले के खिलाफ मुंबई के भी कई पुलिस थाने में मामले दर्ज किए गए हैं। उसे हिरासत में मुंबई की गोरेगांव पुलिस भी ठाणे न्यायालय में हाजिर हुई। न्यायालय ने केतकी को गोरेगांव पुलिस की हिरासत में भी लेने का आदेश दिया है।  बताया जा रहा है कि अब इसी के साथ केतकी का भ्रमण महाराष्ट्र के उन पुलिस थानों में होगा जहां जहां उसके खिलाफ मामले दर्ज कराए गए हैं।
         दूसरी ओर शरद पवार के मामले में ठाणे  की अपराध शाखा पुलिस ने केतकी के दो मोबाइल और एक लैपटॉप जप्त किया है। जिसे जांच के लिए साइबर सेल के पास भेजा गया है।  इसके साथ ही मंगलवार को अपराध शाखा ने लगातार 8 घंटे केतकी के साथ पूछताछ की । लेकिन इस मामले में पुलिस को विशेष जानकारी नहीं मिल पाई है। केतकी चितले के अस्वस्थ्य होने के चलते वैद्यकीय परिक्षण करने के बाद पुलिस पूंछतांछ कर सकती है। न्यायालय ने उसकी जमानत की सुनवाई के बाद निर्णय सुरक्षित रखा है जांच अधिकारी व सरकारी वकील का पक्ष सुनने के बाद निर्णय सुनाने की संभावना है।

संबंधित पोस्ट

एसबीआई कार्ड और रिलायंस रिटेल ने साथ मिलकर ‘रिलायंस एसबीआई कार्ड’ लॉन्च किया 

Aman Samachar

ग्राम पंचायत की संपत्ति की जानकारी अब ऑनलाइन – रोहन घुगे 

Aman Samachar

 कर्मचारियों के पास अब स्टॉक विकल्प के माध्यम से कंपनी का स्वामित्व होगा -कम्पनी ने की घोषणा

Aman Samachar

राकांपा मेडिकल सेल के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष पर असद चाउस की नियुक्ति 

Aman Samachar

दिव्यांगों को जिला परिषद समाज कल्याण विभाग द्वारा दुपहिया वितरण

Aman Samachar

कवि सम्मेलन में शहीद जवान को मरणोपरांत पुरस्कार के समय श्रोताओं की आंखे हुई नम

Aman Samachar
error: Content is protected !!