Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी में आग लगने से तीन गोदाम जलकर राख

भिवंडी [ युनिस खान ]  दापोड़ा की एक फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग से आसपास के 2 अन्य गोदाम जलकर राख हो गए. सूचना के उपरांत पहुंचे दमकल कर्मियों की टीम ने करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के उपरांत आग बुझाने में कामयाबी हासिल की. फर्नीचर गोदाम में आग बुझने के उपरांत क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली.
                   मिली जानकारी के अनुसार दापोड़ा गोदाम क्षेत्र स्थित आईसीआईसी फर्नीचर गोदाम में अचानक सुबह आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण किया जिससे आसपास स्थित अन्य 2 गोदाम को मिलाकर कुल 3 गोदाम आग की भेंट चढ़ गए. सूचना के उपरांत पहुंचे दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के उपरांत भीषण आग पर काबू पाया और करीब 4-5 घंटे में आग को बुझाने में कामयाबी हासिल की है.गोदाम बन्द होने की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई है.

संबंधित पोस्ट

एयू बैंक ने सभी मानदंडों पर किया मजबूत प्रदर्शन 

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उद्योग का पहला कस्टमाइज्डबल क्रेडिट कार्ड LIT किया लॉन्च 

Aman Samachar

अनाधिकृत निर्माण का रैकेट चलाने वाले अधिकारियों पर कब कार्रवाई करेंगे आयुक्त – संजय घाडीगांवकर 

Aman Samachar

रेलवे बोर्ड को ठाणे और मुलुंड रेलवे स्टेशन के बीच नए स्टेशन के लिए तत्काल निधि उपलब्ध कराए 

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने अंग दान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए “द डी-सीरीज़ प्रोजेक्ट” लॉन्च किया

Aman Samachar

शिक्षा क्षेत्र में क्रन्तिकारी कार्य करने वाले स्वतंत्रता सेनानी मौलाना आजाद को आईआईटी समेत उत्कृष्ट संस्थानों की स्थापना का श्रेय

Aman Samachar
error: Content is protected !!