Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शिवशांती प्रतिष्ठान के स्वच्छता अभियान में स्थानीय लोगों ने लिया हिस्सा

ठाणे [ युनिस खान  ] घोडबंदर रोड इलाके के आनंदनगर में ट्रोपिकल लगून  परिसर में आज शिवशांती प्रतिष्ठान की ओर से शुरू स्वच्छ्ता अभियान में कार्यकर्ताओं ने सड़क के किनारे से, डिवाडर और फुटपाथ से अधिकतम प्लास्टिक व अन्य कचरे इक्कठा कर उसे ठिकाने लगाने का कार्य किया। प्रतिष्ठान के इस स्वच्छता कार्यक्रम की लोगों ने सराहना किया है।
           शिवशांती प्रतिष्ठान के संस्थापक व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता की शुरुआत की जिसमें स्थानीय निवासीयों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया व स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। उन्होंने सभी लोगों से सड़कों या यहाँ – वहाँ न फेंककर अपने परिसर को स्वच्छ बनाये रखने में सहयोग करने का आवाहन किया है। सिंह ने कहा कि शासन , प्रशासन व स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से किये जा रहे स्वच्छता के प्रयास बगैर स्थानीय नागरिकों के सहयोग से संभव नहीं है। प्रत्येक नागरिक अपने परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प ले ले इसके बाद गन्दगी जैसी समस्या नहीं रहेगी।
इस अवसर पर राकेश यादव, कमल मोदी, राजीव केनी, आशीष सिंह, वीरेंद्र श्रीवास्तव, गुरुदत्त, रविंद्र अय्यर , माखनलाल किंगर, अनिता विश्वकर्मा, प्रयतन मनेरा, प्रशांत दलाई, सूरज राजभर, रोहन मंडराई, रोहित सिंह आदि ने अभियान में सहयोग किया।

संबंधित पोस्ट

अति महत्वाकांक्षी क्लस्टर योजना ठाणे समेत पूरे राज्य में शुरू होगी – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

ऐरोली में एक एक रात पांच घरों का ताला तोड़कर चोरी 

Aman Samachar

महाशिवरात्रि की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कोतवाली मान्धाता के थानाध्यक्ष

Aman Samachar

जिप स्वास्थ्य टीम ने 16 किमी पैदल चलकर अतिदुर्गम दापुरमाल गाँव में किया टीकाकरण

Aman Samachar

कोरोना मरीज मिलने वाले क्षेत्र में सूक्ष्म प्रतिबन्ध लागू , शहर में कहीं भी लाक डाउन नहीं 

Aman Samachar

अंतर विद्यालयीन तमसीली मुशायरे में रईस हाई स्कूल को प्रथम पुरस्कार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!